बाँदा केन जल आरती कर क्षेत्र के लोगों की मांगी गई मंगलकामनाये

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ
बांदा मंगलवार 18 जनवरी 2022
विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति द्वारा मंगलवार को केन आरती का आयोजन किया गया। केन नदी के तट पर प्रत्येक मंगलवार को केन पावन आरती का आयोजन किया जाता है। उपस्थित रहे गौ रक्षा समिति के जिला अध्यक्ष श्री महेश कुमार प्रजापति ने आमजन से अपील किया है कि मां केन नदी में गंदगी ना फैलाएं। जल स्वच्छ बनाने की जितनी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की है उतनी ही हम सब की भी। आगे जिला अध्यक्ष जी ने कहा कि आज जितनी भी नदियां हैं चाहे वह छोटी हों अथवा बड़ी सभी प्रदूषित हैं जो गंभीर चिंता का विषय है। महा आरती कार्यक्रम में श्रद्धालु जन कोरोना से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए 2 गज की शारीरिक दूरी बनाकर खड़े हुए व बारी बारी से आरती की। गौ रक्षा समिति के नगर मीडिया प्रभारी रजनीश प्रजापति ने श्रद्धालुओं से कहां कि कोवीड को लेकर कतई न घबराए। कोविड जैसी संक्रामक बीमारी से बचने के लिए बस जागरूक, सचेत और सतर्क रहें। आरती कार्यक्रम में अन्य दिनों की तुलना में श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती सरिता सिंह जी विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर राम राज गुप्ता जी से केन आरती का शुभ आरंभ कराया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार मिश्रा जिला मंत्री आलोक प्रजापति जिला मंत्री राहुल राजपूत, दीपू मिश्रा, आनंद, अवनीश मिश्रा, रजत राय, शशांक अग्रवाल, मयंक, चंचल, सत्यम मिश्रा, भरत बाबू गुप्ता वरिष्ठ पत्रकार आरती विश्राम के पश्चात मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


