हिन्दी पखवाडे़ के उपलक्ष्य में कवियों ने की रचनाओं की बारिश
हिन्दी पखवाडे़ के उपलक्ष्य में कवियों ने की रचनाओं की बारिश

प्रेस विज्ञप्ति
” हिन्दी पखवाडे़ के उपलक्ष्य में कवियों ने की रचनाओं की बारिश ”
नगर के एस डी एम कॉलोनी स्थित डॉ भाभा कॉन्वेंट स्कूल में श्री योगेन्द्र दत्त एजुकेशन सोसायटी एवं उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के संयुक्त तत्वावधान में हिन्दी पखवाड़े के उपलक्ष्य में भव्य एवं विराट कवि सम्मेलन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे बांदा चित्रकूट लोकसभा क्षेत्र के निवर्तमान सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने दीप प्रज्वलन कर कार्यकम प्रारम्भ किया। रींवा मध्य प्रदेश से हास्य व्यंग के प्रख्यात कवि रामलखन सिंह बघेल, महोबा से संतोष पटेरिया बांदा से राजेश तिवारी रंजन ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं से श्रोताओं को ताली बजाने को मजबूर कर दिया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शिवरामपुर चित्रकूट के पूर्व प्राचार्य एवं श्रंगार रस के छंद सम्राट डॉक्टर वीरेंद्र प्रताप सिंह भ्रमर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की ।कॉपरेटिव बैंक बांदा चित्रकूट के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने मां सरस्वती एवं संस्था के संस्थापक स्व0 डॉक्टर देशराज पाण्डेय जी की प्रतिमा में माल्यार्पण किया। इसके पश्चात संस्था श्री योगेन्द्र दत्त द्विवेदी एजुकेशन सोसायटी के प्रबंधक एवं उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के जिला अध्यक्ष डॉ0 मनोज द्विवेदी ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निवर्तमान सांसद बांदा चित्रकूट भैरो प्रसाद मिश्र को माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। डॉ द्विवेदी एवं पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने कवि सम्मेलन में पधारे अतिथि कवियों रींवा मध्य प्रदेश से हास्य व्यंग के प्रख्यात कवि रामलखन सिंह बघेल, संचालन कर रहे महोबा के वरिष्ठ कवि संतोष पटेरिया, बांदा से पधारे वरिष्ठ कवि राजेश तिवारी रंजन सहित सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं स्थानीय कवियों का माल्यर्पण तथा बैज अलंकरण के साथ अंगवस्त्र से सम्मानित किया कार्यकम का प्रारंभिक संचालन वरिष्ठ शायर हबीब खां ने प्रारंभ किया और उसके बाद कवि सम्मेलन का संचालन महोबा से पधारे वरिष्ठ साहित्यकार संतोष पटेरिया ने किया कार्यकम के शुरुआत में ऊर्जावान कवि दिनेश दीक्षित संघर्षी ने अपनी काव्य पंक्तियों क्यूं बेबस लाचार खड़ी मैं,में जंजीरों में जकड़ी जाऊं।
” खुद फंस जाऊं मोह जाल में,ऐसी मैं एक मकड़ी हूं” के माध्यम से हिंदी भाषा के विषय में भाषा के महत्व और उसकी स्थिति के संदर्भ में सभी श्रोतागणों और कवियों का ध्यान आकर्षित किया। वरिष्ठ शायर कवि हबीब खान ने ” हिन्दी हमारे मुल्क की वाहिद जुबान है गंगा की ,इसमें रूह तो जमाना की जान है , पंक्तियों के माध्यम से हिंदी भाषा के महत्व को बताया । रीवा मध्यप्रदेश से पधारे हास्य व्यंग के मशहूर कवि रामलखन बघेल ने बघेलखंडी में उत्कृष्ट रचनाएं प्रस्तुत की तथा सात की संख्या का महत्व अपनी रचना के माध्यम से किया। उन्होंने हास्य – व्यंग पंक्तियों के माध्यम से कवि और हिंदी भाषा के महत्व को बताते हुए भाव विभोर किया । बांदा से पधारे कवि राजेश तिवारी “रंजन” ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में किसान और खेती की समस्याओं को अपनी पंक्तियों के माध्यम अवगत कराकर बुद्धिजीवी वर्ग को चिंतन करने को मजबूर कर दिया। इसके बाद स्थानीय कवियों श्री नारायण तिवारी ने ” बड़ी सरलता है तरलता है क्या सहजता है हिंदी में”। डाक्टर वीरेंद्र प्रताप भ्रमर ने ” पंथ प्रस्तर की अहिल्या,उठ नया इतिहास रच दे। संदीप श्रीवास्तव” दीप ” ने ” पैरहन चांदी का हम पर फरेब देता है “तथा अख्तर फराज ने क्या कमी देखे हैं, वेदा के सिसकते आंसू ” पंक्तियों के माध्यम से श्रोताओं को खूब आनंदित किया । इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य दिनेश चौहान ने भी अपनी रचना के माध्यम से सभी को भाव विभोर किया । कार्यक्रम में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका वरिष्ठ कवि, शिक्षक एवं साहित्यकार गुरु प्रसाद की रही काव्यपाठ के साथ – साथ दोपहर से ही कार्यक्रम संयोजक डॉ मनोज द्विवेदी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पूरे कार्यक्रम स्थल को सजाने संवारने का कार्य किया। चित्रकूट धाम के निवासी और झांसी में सेवा रत प्रवक्ता, प्रगतिशील लेखक संघ चित्रकूट के अध्यक्ष, वरिष्ठ कवि सुनील चित्रकूटी ने कई बेहतरीन रचनाएं प्रस्तुत की जिनमें नमक श्रमिकों की व्यथा का मार्मिक चित्रण किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थिति वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पत्रकार आलोक द्विवेदी,समाजसेवी ,व्यापारी नेता भारतीय साहित्यिक संस्थान के संरक्षक एवं कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ,आर्यावर्त बैंक के पूर्व प्रबंधक समाजसेवी आयुष्मान वानप्रस्थ विश्वविद्यालय के निदेशक बलवीर सिंह , अनीता सिंह,बालाजी मंदिर के व्यवस्थापक कृपा शंकर तिवारी , श्रीमती सीमा तिवारी ( माता जी ) जनपद चित्रकूट के वरिष्ठ समाज सेवी एवं सर्वोदय सेवा आश्रम के निदेशक अभिमन्यु भाई,वरिष्ठ बालरोग विशेषज्ञ डॉक्टर एस पी त्रिपाठी व तुलसी गौरव के संपादक एवं कन्हैया मिनरल्स के संरक्षक सुरेश अग्रवाल , डॉ नामदेव जी भारतीय साहित्यिक संस्थान के संरक्षक प्रेमचंद्र यादव, विद्युत विभाग चित्रकूट के पूर्व कैशियर सुंदरलाल मिश्रा आदि उपस्थित रहे। वरिष्ठ शायर एवं गजलकार अख्तर फ़राज़ ने अपनी उत्कृष्ट ग़ज़लें प्रस्तुत की । कवि , शिक्षक विक्रम नामदेव एवं हरिमोहन राय ने अपनी उत्कृष्ट रचना प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में विनीता पाण्डेय, अनीता गुप्ता ,रजनीश विश्वकर्मा ,आशीष शुक्ला, आर पी विश्वकर्मा , सद्दाम हुसैन ,नमोनारायण मिश्र,सुखराज निषाद, संजय निषाद , निशांक अग्रवाल,संजय कुमार,संजीव कुमार,नितिन यादव ,प्रतीक केशरवानी,आदित्य केशरवानी ,पुष्पेंद्र कुमार,आकाश पुरुषोत्तम,, निखिल तथा छोटू आदि अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें ।
Subscribe to my channel



