Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

मुर्गा लदे पिकअप लूट कांड में तीन गिरफ्तार।

मुर्गा लदे पिकअप लूट कांड में तीन गिरफ्तार।

Spread the love

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।

स्लग:-मुर्गा लदे पिकअप लूट कांड में तीन गिरफ्तार।
एंकर:-मामला सुपौल जिला सदर अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत थाना क्षेत्र के करिहो समीप अज्ञात अपराधियों द्वारा मुर्गा लदे पिकप सहित लूट लेने में पुलिस द्वारा ततपरता दिखाते हुए मुर्गा लदे पिकप सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने की है। SP, श्री शैशव यादव जी ने बताया की अज्ञात अपराधियों द्वारा करीब दस क्विंटल मुर्गा सहित पिकअप लूट ली गई थी।टीम गठित कर लगातार छापेमारी कर मुर्गा सहित पिकप बरामद कर ली गई है।
साथ हीं इस घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है।
साथ हीं बताया गया कि लूट के इस घटना में मुर्गा फॉर्म मालिक के पूर्व वाहन चालक शामिल हैं।
वहीं ये भी बताया की सुबह समय मधेपुरा निवासी प्रशांत कुमार का मधेपुरा से सुपौल आ रहे मुर्गा लदा एक पिकप को कार सवार अपराधियों ने लूट लिया था।
और पिकअप के चालक को बंधक बनाकर पिपरा थानांतर्गत छोड़कर भाग निकले थे।
जिसके बाद टीम का गठन किया गया।
गठित टीम ने घटना की जांच शुरू की जिसमे वैज्ञानिक अनुसंधान और अन्य साक्ष्यों के सहारे अंतरजिला गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में पूर्णियां जिले के राहुल साह, मधेपुरा जिले के बबलू कुमार, और त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के विनोद यादव,को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधकर्मियों ने लूट की इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
साथ हीं बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में से राहुल साह, पहले उसी पिकप का चालक था जिसे मालिक द्वारा हटा दिया गया था।
इसके अलाव एक अन्य आरोपी बबलू कुमार,भी पहले मालिक के वाहन का चालक था।
दोनो ने मिलकर इस घटना की साजिश रची थी।
घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com