बांदा पुरानी रंजिश के चलते युवक के ऊपर हुआ जानलेवा हमला, थाने में नही कोई सुनवाई
पुरानी रंजिश के चलते युवक के ऊपर हुआ जानलेवा हमला, थाने में नही कोई सुनवाई

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ
उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा तरह तरह के मामले देखने को मिलते रहते है वहीं इसी कड़ी में एक और मामला प्रकाश में आया है। आपको बता दे की जनपद के बबेरू तहसील अंतर्गत बीरा गांव के रहने वाले अनिल कुमार मिश्रा के ऊपर पुरानी रंजिश के चलते किया गया जानलेवा हमला। जिससे व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं पीड़ित बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने बताया कि हमारी पुरानी रंजिश के चलते चार लोगो ने लाठी, डंडों और कुल्हाड़ी से अचानक ही हमला कर दिया और आस पास के लोगो के मना करने पर भी वो नही रुके। आगे बताया गया कि घटना की सूचना संबंधित थाने में जाकर दी गई लेकिन थाना प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय उल्टा हम लोगो को ही गाली गलौज करने लगे। अब देखना यह है कि पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में चल रही कानून व्यवस्था के विपरीत थाना प्रभारी ने जो अभद्रता पीड़ित के साथ की है उसके लिए थाना प्रभारी पर क्या रुख अपनाएंगे पुलिस अधीक्षक और क्या जानलेवा हमला करने वालों पर पुलिस प्रशासन करेगा कोई कार्यवाही?

Subscribe to my channel


