सुपौल जदिया पुलिस ने कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।
एंकर:-मामला सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय क्षेत्र के जदिया थाना अंतर्गत जिला के कई थानों में कांड सँख्या दर्ज कुख्यात अपराधी को जदिया पुलिस के द्वारा गिरफ्तार करने की है।
SDPO, गणपति ठाकुर, ने बताया की कुख्यात अपराधी आशीष यादव, को जदिया पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
आशीष यादव, पिता-शिवचंद्र यादव, उम्र करीब -26-वर्ष साकिम-डुमरिया त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र का रहनेवाला है।
करीब आठ मुकदमे में फरार चल रहा था।
इस अपराधी की तलाश पुलिस को पूर्व से हीं थी।
जो आज जदिया थाना क्षेत्र के दतुआ से गिरफ्तार किया गया है।
अपराधी आशीष यादव, के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक हीरो कम्पनी की मोटरसाइकिल, एक मोबाइल बरामद किया गया है।
इनके ऊपर जिला के त्रिवेणीगंज थाना में -05-कांड सँख्या दर्ज है।
तो राघोपुर थाना में-02-कांड सँख्या दर्ज है।
पिपरा थाना में-01-कांड सँख्या दर्ज है।
जिसे जैल भेजा जा रहा है।
वहीं जदिया SHO, राजेश चौधरी, ने बताया की दिवा गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के अनंत चौक समीप सुपौल अररिया मुख्य सड़क मार्ग किनारे पूर्णिया नम्बर की ऑटोरिक्शा पलटीमार कर क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली।
जिसे पुलिस द्वारा अपने कब्जे में लेकर थाना लाया गया।
आपको जानकर हैरानी होगी की ऑटोरिक्शा के ऊपर छत पर इस तरह का तहखाना बनाया गया था जो किसी को पता हीं नहीं चले।
जब ऑटोरिक्शा की छत पर बनी तहखाना को ठीक से देखा गया तो पता चला की इसमें अंग्रेजी शराब भरी पड़ी है।
जिसमें-180-ml और -375-ml की बोतल में कुल-98-लीटर शराब पाया गया।
शराब कारोबारी आए दिन शराब ख़फाने के लिए नए नए हथकंडे अपनाते रहते हैं।
हालांकि ऑटोरिक्शा में नाहीं तो चालक था नाहीं तो शराब कारोबारी था।
पुलिस मामले की गहन से जाँच कर रही है।
ऑटोरिक्शा मालिक और शराब कारोबारी जल्द पुलिस के गिरफ्त में होगा।
बाईट:-गणपति ठाकुर, SDPO, त्रिवेणीगंज।
बाईट:-राजेश चौधरी, SHO, जदिया।

Subscribe to my channel
