Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

इटावा धारदार हथियार से युवक को किया घायल

धारदार हथियार से युवक को किया घायल

Spread the love

धारदार हथियार से युवक को किया घायल,

इटावा। शहर के थाना फ्रैण्ड्स कालौनी क्षेत्र के अन्तर्गत पचावली रोड पर मोहल्ला यशोदा नगर में किराए पर रह रहे युवक के गले पर धारदार हथियार से किया गया हमला,जिसे गंभीर हालत में खून से लतपत कमरे से बाहर निकाला गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक राजस्थान का रहने वाला है उक्त युवक, आशंका जताई जा रही प्रेम प्रसंग के चलते गले पर हुआ है हमला।
पुलिस के अनुसार थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के यशोदा नगर मोहल्ले में एक युवक के गले में चोट लगने से घायल अवस्था में होने की सूचना प्राप्त हुई जिस पर तत्काल थाना फ्रेंडस कालोनी पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे पीजीआई सैफई रेफर किया गया। युवक की पहचान ललित कुमार पुत्र सहीराम निवासी सोहली जिला झुंझुनू राजस्थान-हाल पता यशोदा नगर थाना फ्रेंड्स कॉलोनी के रूप में हुई है जो कि यहां पर किराए के मकान मैं रहकर पढ़ाई कर रहा था। घटनास्थल निरीक्षण के दौरान युवक के कमरे से 1 तमंचा 315 बोर प्राप्त हुआ।
प्रकरण का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करने के उपरांत सैफई पीजीआई अस्पताल जाकर घायल युवक के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गई।
थाना स्थानीय पुलिस द्वारा प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com