Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद आर्य समाज मन्दिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आव्हान पर कर्मकार सम्मेलन का आयोजन

Spread the love

अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद रिपोर्ट

आज टूण्डला नगर के आर्य समाज मन्दिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आव्हान पर कर्मकार सम्मेलन का आयोजन नगर के वरिष्ठतम (कटिंग सैलून) चन्द्रपाल जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ । जिसमें नगर के गड़मान्य लोगों के साथ साथ अपने हाथों से सेवाएं देने वाले मोची, नाई सफाई कर्मचारी रिक्से वाले, रेडी वाले महा खिचड़ी भोज में एकत्रित हुए । आदरणीय विभाग प्रचारक जी धर्मेन्द्र जी के द्वारा खिचड़ी व मकरसंक्रांति की धार्मिक व वैज्ञानिक उपयोगिता पर बोलते हुए कहा कि जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है तो मकर संक्रांति का उत्सव मनाया जाता है । इसी प्रकार खिचड़ी में जिस प्रकार चावल, दाल, आलू, मटर, टमाटर इत्यादि घुलमिल जाते है उसी प्रकार ये सब सामाजिक समरसता का प्रतीक है । हिंदुओं को अपने हिन्दुत्व की भावना एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए सभी त्योहार अवश्य ही मनाने चाहिए ।
इस अवसर पर योगेन्द्र जी उपाध्याय, जिला प्रचारक ललित जी यतेन्द्र जी जैन, राममोहन श्रीवास्तव, अम्बरीश कुलश्रेष्ठ, शुशील जी पोनियाँ, रामतीरथ चक, आशू चक, रूपेश शुक्ला, सचिन चक आदि विभिन्न संगठनों के दायित्ववान उपस्थित रहे ।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com