गढ़वा झारखंड गढ़वा जिला में कई गांव ऐसे भी हैं जहां बिजली का नाम ही नहीं है जबकि कई गांव के लोग ढिबरी युग में है समय व्यतीत करने के विवश है

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट

गढ़वा जिला में कई गांव ऐसे भी हैं जहां बिजली का नाम ही नहीं है जबकि कई गांव के लोग ढिबरी युग में है समय व्यतीत करने के विवश है इस संबंध में युवा कांग्रेस के झारखंड प्रदेश महासचिव प्रभात कुमार दुबे उर्फ बडू दुबे ने झारखंड ऊर्जा विभाग के सीएमडी अविनाश कुमार से मिले इस दौरान प्रभात कुमार दुबे ने उन्हें बिजली की समस्या के लोगों को निजात दिलाने की मांग की कांग्रेसी युवा नेता ने बताया कि जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांव में विद्युतीकरण नहीं हुआ विभागीय अधिकारियों की लापरवाही व अनदेखी के कारण आज भी दर्जन गांव में बिजली की व्यवस्था उपलब्ध नही की जा सकी जिसमें पखनाहा कोदवरिया सेतो बहेरवा डेमा ढबरिया सहित कई गांव के लोग बिजली के बिना ढिबरी युग में है जीने को मजबूर है श्री दुबे ने बताया कि सी एम डी साहब से उक्त सभी गांव व तोले में जल विद्युत वितरण करवाने का आश्वासन दिया साथ ही विभागीय अधिकारियों को इस कार्य हेतु निर्देशित किया है
Subscribe to my channel


