Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद फिरोजाबाद में बसपा ने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर मचाई खलबली

Spread the love

 

— ​फिरोजाबाद के टूंडला विधानसभा से बसपा ने अमर सिंह को बनाया प्रत्याशी
— फिरोजाबाद रोड पर हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में की घोषणा
— जिले में बीएसपी ने सबसे पहले की प्रत्याशी के नाम की घोषणा

फिरोजाबाद। विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटी बसपा ने जिले में सबसे पहले प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। जिले की टूंडला विधानसभा से नारखी निवासी रिटायर्ड एडीएम को प्रत्याशी बनाया है।

रविवार को नगर के फिरोजाबाद रोड स्थित मैदान पर बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि आगरा और अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी मुनकाद अली ने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं से रोजगार छींनने का काम किया है। प्राइवेट सेक्टर को बढ़ावा देकर सरकारी नौकरी करने वालों को सड़क पर खड़ा करने का काम भी भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा है। बिजली, रेल को प्राइवेट सेक्टर में दिया जा रहा है। किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ और उनकी जमीनों पर कब्जा कराने का कानून भाजपा सरकार ने बनाया है। बसपा सरकार में किसानों के कर्जा माफ कराए गए थे। किसान कानून वापस लेना चुनावी एजेंडा है। मुख्य सेक्टर प्रभारी गोरेलाल जाटव ने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। मुख्य सेक्टर प्रभारी आगरा मंडल हेमंत प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार धुव्रीकरण की राजनीति कर रही है। हिंदू और मुस्लिमों को लड़ाने का काम कर रही है। इस देश का हिंदू और मुसलमान भारतीय है। संचालन डा. ज्ञान सिंह ने किया। इस मौके पर मुख्य सेक्टर प्रभारी संतोष आनंद, दीपक पेंटर, सूर्यकांत, प्रमोद बघेल, हितेंद्र चौधरी, लाखन सिंह वर्मा आदि उपस्थित रहे।

फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइव के लिए संवाददाता अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com