Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव
फिरोजाबाद नवरात्र के पहले दिन मां के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई

टूंडला फिरोजाबाद
नवरात्र के पहले दिन मां के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। मां की आराधना करने के लिए शहर के मंदिरों में देवी भक्तों की भीड़ लगी रही। पहला दिन होने से काफी भक्तों ने घर में ही कलश स्थापना की, दुर्गा चालीसा और दुर्गा सप्तशती का पाठ पढ़ा और व्रत भी रखा। मंदिरों में पूजा-अर्चना का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था, जो देर शाम तक चला। नगर के देवी मंदिर में मां के दर्शन करने के लिए भीड़ लगी रही। नारियल, फल, मिठाई, चुनरी, श्रृंगार पिटारी आदि मां को अर्पित की गई।
अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट फिरोजाबाद

Subscribe to my channel



