सहरसा शराब कारोबारी का भंडाफोड़ हुआ गिरफ्तार

*सहरसा ब्यूरो चीफ सुभाष राम*
सहरसा जिला के
सोनबरसा राज थाना के काशनगर ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर फतेहपुर गांव में छापेमारी कर कुल 1075 बोतल 403 लीटर विदेशी शराब बरामद करने में बड़ी सफलता प्राप्त किया है। साथ ही शराब कारोबारी दिवाकर कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। सिमरी बख्तियारपुर इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार और काशनगर ओपी अध्यक्ष विनोद कुमार ने फतेहपुर गांव में शराब कारोबारी दिवाकर यादव के घर को सील कर दिया, जहां पर विदेशी शराब बरामद हुआ था। सिमरी बख्तियारपुर के इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने काशनगर ओपी परिसर में प्रेसवार्ता कर बताया कि काशनगर ओपी अध्यक्ष विनोद कुमार को एक गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम फतेहपुर में विदेशी शराब का एक खेत लाया गया है, सूचना के आधार पर ओपी अध्यक्ष विनोद कुमार ने टीम गठित कर फतेहपुर गांव में छापामारी किया तो दिवाकर कुमार का अर्ध निर्मित घर एवं टाट फूस के घर से इंपीरियल ब्लू के 375 एम एल के 704 बोतल और मैकडॉवेल नंबर वन के 375 एम एल के 371 बोतल कूल 1075 बोतल 403 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। कारोबारी दिवाकर कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ किया जा रहा है। साथ ही दिवाकर कुमार के घर को सील कर कर बरामद शराब कहां से लाया गया है और कौन-कौन जुड़े हुए हैं इसका अनुसंधान किया जा रहा है। इस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने कहा कि ओपी अध्यक्ष विनोद कुमार के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है, जो सराहनीय कार्य है उन्हें पुरस्कृत करने हेतु अनुशंसा किया जाएगा।

Subscribe to my channel



