Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

लूट के दौरान ट्रक ड्राइवर और एक बदमाश की हुई मौत पुलिस घटना स्तर पर पहुंच जुटी जांच में

लूट के दौरान ट्रक ड्राइवर और एक बदमाश की हुई मौत पुलिस घटना स्तर पर पहुंच जुटी जांच में

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* लूट के दौरान ट्रक ड्राइवर और एक बदमाश की हुई मौत पुलिस घटना स्तर पर पहुंच जुटी जांच में।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से बरी खबर सामने आ रही है जहां बीते देर रात तकरीबन 12 बजे रविवार को तीन अपराधियों ने खड़े एक ट्रक के ड्राइवर से 3000 रुपया और मोबाइल लुटा अपराधियों द्वारा फिर वहीं दूसरे ट्रक को भी लूटने का प्रयास किया।ट्रक ड्राइवर जब गाड़ी लेके भागने लगा तो अपराधियों ने ट्रक के ड्राइवर के साइड से एक अपराधी ट्रक पर चढ़ गया और बाएं साइड से दो अपराधी ट्रक पर चढ़ कर ड्राइवर पर गोली चला दी ।गोली ड्राइवर को कंधे पर लग गयी।जिससे ड्राइवर की मौत हो गयी।वहीं बाएं साइड से जो अपराधी ट्रक पर चढा था वो भी नीचे गिर गया जिससे उक्त अपराधी के ऊपर ट्रक चढ़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना सदर थाना क्षेत्र के शर्मा चौक के पास की बतायी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपराधी की पहचान रोशन कुमार के रूप में हुई है जिसकी उम्र तकरीबन 17 वर्ष है और कहरा गांव वार्ड नं 42 का रहने वाला बताया जा रहा है।वहीं मृतक ट्रक ड्राइवर की पहचान सिपाही साह के रूप में हुई है जो गोपालगंज का रहने वाला बताया जा रहा है।वहीं सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर दोनो शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर जुटी तफ्तीश में।
वहीं खलासी सुनील चौहान की माने तो हमलोग गाड़ी खड़ाकर के गाड़ी लॉक करके सुरक्षित होकर सो रहे थे।उसी दौरान कुछ बदमास लोग रात में तकरीबन 1 बजे आये और बोला गेट खोलने जब गेट खोले तो देखे बदमास लोग है तो फिर गेट लगा लिए।उसके बाद वो लोग सीसा तोड़ने लगा।और एक बदमास बाएं साइड में चढ़ गया और दो बदमास दाहिने साइड में चढ़ गया और गोली चला दी जिससे ड्राइवर की मौत हो गयी।
वहीं इस घटना को लेकर सदर थाना अध्य्क्ष श्री राम सिंह की माने तो बीते देर रात तकरीबन साढ़े 12 बजे शर्मा चौक के पास ट्रांसपोर्ट है वहां दो ट्रक चालक गाड़ी खरा किये हुए था सबेर में अनलोड होता।उसी समय तीन अपराधी आया और एक ट्रक ड्राइवर से अपराधी 3000 रुपया और मोबाइल छिन्न लिया।दूसरे ट्रक ड्राइवर से भी छीनने का प्रयास करने लगा और गाड़ी को भी तोड़ने लगा।उसी दौरान ट्रक चालक गाड़ी स्टार्ट कर लेकर भागने लगा उसी दौरान एक अपराधी जो दाहिने साइड से था वो गोली चला दिया जो ड्राइवर को कंधे में लग गयी और थोरी देर में ड्राइवर की मौत हो गयी।वहीं एक अपराधी जो बाएं साइड से ट्रक पर चढ़ा हुआ था गाड़ी मुड़ने के क्रम में नीचे गिर गया जिससे ट्रक का चक्का उसपर चढ़ गया।उसको भी जख्मी हालत में सदर अस्पताल लाये जहां उसकी भी मौत हो गयी।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com