चित्रकूट प्रमेश श्रीवास्तव उप जिला अधिकारी मानिकपुर खंड शिक्षा अधिकारी मानिकपुर के साथ कई विद्यालयों का निरीक्षण किया

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

चित्रकूट जनपद की तहसील मानिकपुर में एसडीएम मानिकपुर एवं खंड शिक्षा अधिकारी मानिकपुर द्वारा प्राथमिक विद्यालय बम्भिया का औचक निरीक्षण किया गया! विद्यालय परिसर साफ स्वच्छ एवं ऑपरेशन कायाकल्प के मापदंडों के अनुरूप पाया गया ! एसडीएम मानिकपुर द्वारा प्राथमिक विद्यालय बम्भिया के स्मार्ट क्लास की प्रशंसा की गई ! एसडीएम महोदय ने कहा कि विद्यालय का स्मार्ट क्लासरूम एक असाधारण क्लासरूम है ,जिसमें छात्रों को उत्कृष्ट तरीके से शिक्षा प्रदान किया जा रहा है! विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं सभी अध्यापकों का विद्यालय के प्रति समर्पण उच्च कोटि का है! एसडीएम महोदय द्वारा विद्यालय के किचन गार्डन में लगे हुए सब्जियों जैसे टमाटर मिर्चा धनिया बैगन तथा बागवानी आदि को देखकर काफी प्रसन्न चित्त हुए एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक की सराहना भी की! एसडीएम मानिकपुर एवं खंड शिक्षा अधिकारी मानिकपुर द्वारा मिड डे मील का निरीक्षण भी किया गया जोकि गुणवत्तापूर्ण रहा! एसडीएम महोदय द्वारा छात्रों से प्रश्न भी पूछे गए जिस पर छात्रों ने संतोषजनक जवाब दिया, जिस पर महोदय द्वारा प्रशंसा व्यक्त की गई! एसडीएम सर ने कहा कि इस आदिवासी बहुल क्षेत्र में छात्रों को इस तरह की शिक्षा प्रदान करना एक सराहनीय कार्य है जिसके लिए यहां के अध्यापक बधाई के पात्र हैं!
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

Subscribe to my channel



