Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा के संत बाबा कारू धाम मंदिर की दान पेटी खोली गई

सहरसा के संत बाबा कारू धाम मंदिर की दान पेटी खोली गई

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* सहरसा के संत बाबा कारू धाम मंदिर की दान पेटी खोली गई, जिसमें लाखों रुपये के सड़े गले नोट निकले हैं।

 

*ANCHOR:-* ज़िला मुख्यालय से तकरीबन 20 किलोमीटर दूर के महिषी प्रखंड अंतर्गत महपुरा गांव में स्थित संत बाबा कारू खिरहरी मंदिर की विशेषता यह भी है कि यहां भक्तजनों के चढ़ाए दूध से खीर बनती है । इस मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए दूरदराज से भी लोग आते हैं यहां तक की इस मंदिर की चर्चा पड़ोसी के देश नेपाल में भी होती वहां के भी श्रद्धालु इस मंदिर में पूजा अर्चना करने आते हैं । वही इस मंदिर में लाखों रुपए की दान भी होती है लेकिन 4 सालों से दान पेटी खोला नहीं गया है ।
महिषी प्रखंड के कारू बाबा मंदिर में चल रहे नोटो की गिनती में जहां लाखों रुपए नोट सर गल गए है वही 50 लाख रुपए सुरक्षित होने की संभावना है, जिसकी गिनती आगामी 15 दिनो तक चलेगी,बताया जाता है कि मंदिर और मंदिर के परिसंपति के रखरखाव को लेकर न्यास बोर्ड गठित है जिनका अध्यक्ष प्रसाशनिक अधिकारी एसडीओ है मगर विगत चार वर्षो से इस और ध्यान नहीं दिया गया,जिससे मंदिर के पुजारी,श्रद्धालु सहित स्थानीय लोग काफी आहत है।मंदिर परिसर में कुल 8 पेटी है जिसमे 6 दान पेटी नोटो से भरा परा है ,जिसमे महज एक दान पेटी को खोला गया है जिसकी गिनती विगत दो दिनों से जारी है।
वही मंदिर के महंत बाबा उपेंद्र खिरहर का कहना है कि पिछले 2018 और 2019 के बाद किसी ने इस और ध्यान नहीं दिया,इसके लिए न्यास बोर्ड का गठन है फिर भी रखरखाव ठीक से नहीं चल रहा है,श्रद्धालुओं के द्वारा दान पेटी में दूध और पानी चढ़ाने के कारण नोट पानी में सर गल गए है। चूंकि न्यास बोर्ड का अध्यक्ष एसडीओ होते है ,इसलिए उनके द्वारा ही नोट को बैंक में भेजने का प्रावधान है मगर ऐसा नहीं किया गया जिसके कारण लाखो रुपए की बरबादी सामने आई है।
लोकसंत बाबा कारू खिरहर का ये मंदिर कोसी के पूर्वी तट पर बसे इस मंदिर की प्रसिद्धि सीमा पार नेपाल तक है, बड़ी संख्या में दोनो देश के श्रद्धालु मिन्नत से पूजा पाठ कर अपनी मुरादे मांगते है,और श्रद्धालुओं की मुरादे यहां पूरी होती है।मंदिर में प्रवेश से पहले लोग कोसी नदी में स्नान करने के बाद ही मंदिर में प्रवेश करते है।खासकर यह मंदिर पशु देवता के रूप में भी विख्यात है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com