फिरोजाबाद प्रजापति समाज का होली मिलन समारोह टूंडला में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया

प्रजापति समाज का होली मिलन समारोह टूंडला में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया इस मौके पर सभी लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नामित पार्षद फिरोजाबाद सुभाष चंद्र गोला रहे वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सतीश चंद्र प्रजापति ने भाग लिया कार्यक्रम में सभी वृद्ध जनों का फूल माला व साफा से सम्मान किया गया अतिथि गणों ने बताया कि एकता में ही शक्ति होती है और समाज को पूरी तरह से संगठित रहना चाहिए जब समाज संगठित होगा तभी समाज की उन्नति होगी वक्ताओं ने राजनीति में भागीदारी की बात रखी उन्होंने कहा कि जब तक राजनीति में हमारी समाज की भागीदारी नहीं होगी तब तक हमारी समाज उन्नति के पथ पर अग्रसर नहीं होगी आयोजकों में बृजेश कुमार जयवीर सिंह प्रजापति सतीश प्रजापति का विशेष योगदान रहा
अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट फिरोजाबाद

Subscribe to my channel



