खण्ड शिक्षा अधिकारी ने पत्रकार पर लगाया अध्यापकों से पैसे मांगने का फर्जी आरोप
खण्ड शिक्षा अधिकारी ने पत्रकार पर लगाया अध्यापकों से पैसे मांगने का फर्जी आरोप

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़
खण्ड शिक्षा अधिकारी ने पत्रकार पर लगाया अध्यापकों से पैसे मांगने का फर्जी आरोप
आज कल सच्ची ख़बरें दिखाना पत्रकारों को पड़ रहा मुश्किल लगाए जा रहे फर्जी आरोप।
चित्रकूट जनपद के तहसील मऊ अंतर्गत खण्ड शिक्षा अधिकारी मऊ द्वारा जांचोपरांत प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्यवाही करने के बजाय एक पत्रकार के खिलाफ ही लिख डाली मनगढ़ंत कहानी।
आपको बता दें चित्रकूट जनपद के मऊ तहसील अंतर्गत ग्राम मनका छतैनी के प्राथमिक विद्यालय मनका द्वत्तीय के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार केसरवानी स्कूल हमेशा देरी से पहुचने व ना आने की दशा में ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी से आई. एल. टीवी के प्रबंधक अजय शुक्ला द्वारा प्रधानाध्यापक के खिलाफ खबर प्रकाशित की गई तथा ऑनलाइन शिकायत भी की गई थी।
जिससे जांच में आये खण्ड शिक्षा अधिकारी मऊ द्वारा प्रधानाध्यापक संजीव कुमार केसरवानी व ग्रामीणों से कोरे कागज में दस्तक कराकर पत्रकार के खिलाफ रिपोर्ट बनाकर शिकायत का निस्तारण करने हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चित्रकूट को दिया गया है।
वहीं प्राथमिक विद्यालय मनका प्रथम के प्रधानाध्यापक गुलाब तिवारी द्वारा बताया गया कि पत्रकार अजय शुक्ला कभी कभी स्कूल जरूर आते हैं लेकिन उन्होंने कभी हमसे पैसे की मांग नहीं की। जिम्मेदार ध्यान दें
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

Subscribe to my channel



