सुपौल मनचले आशिक़ ने खुलेआम एक तरफा प्यार में छात्रा को गोली मारकर किया घायल

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।
एंकर:-मामला सुपौल जिला सदर अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत पिपरा थाना क्षेत्र के निर्मली समीप NH-327-ई-सुपौल अररिया मुख्य सड़क मार्ग पर विद्यालय से पढ़कर वापस घर जा रही छात्रा को मनचले आशिक़ ने एक तरफा प्यार में खुलेआम गोली मारकर घायल करने की है।
मनचले आशिक़ ने एक तरफा प्यार में खुलेआम छात्रा को गोली मारकर किया घायल।
हालत गंभीर, विरोध में किया सड़क जाम।
पिपरा थाना क्षेत्र में अपराधी हुआ बेलगाम।
यही कारण है की अब कोलेज में पढ़ने वाली छात्राएं भी सुरक्षित नहीं। दरअसल दिन दहाड़े मनचले युवक ने बैखोफ होकर कोलेज से पढ़कर वापस घर लौट रही छात्रा को सरेआम गोली मार दिया।
जिससे छात्रा की हालत गंभीर है। और उसे इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया है।
जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
यह घटना पिपरा थाना क्षेत्र के कटैया निर्मली के समीप की है।
घायल छात्रा कटैया निवासी सूर्यनारायण सुतिहार,की बेटी गुड्डी कुमारी,जो निर्मली जगदीश मण्डल, कॉलेज से पढकर अपने चार पांच साथी छात्राओं के साथ अपने घर लौट रही थी।
छात्रा ने बताया की पढ़कर घर वापस लौटने के क्रम में मुकेश कुमार, नाम का लड़का आया जो कटैया माहे का रहनेवाला है।
पीछे से गुड्डी कुमारी (छात्रा) को रुकने का आवाज दिया।
बाद उसे गोली मार दी।
घटना के बाद आरोपी लड़का वहां से फरार हो गया।
घटना के बाद लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
घायल छात्रा को इलाज के लिए सुपौल भेज दिया गया है।
जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद परिजनों में कोहाम मच गया है।
इधर घटना के विरोध में ग्रामीणों ने निर्मली चौक-NH-327-ई-सुपौल अररिया मुख्य सड़क मार्ग जाम कर प्रदर्शन में उतर गए।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पिपरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की बात कह सड़क जाम को हटवाया।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
अब देखना लाजमी होगा की आरोपी कब तक गिरफ्तार हो पाता है।
या फिर अपराधी ऐसे हीं कानून को चुनौती देते हुए खुलेआम गोली मारते रहेगा।
सुशासन बाबू के राज में अब छात्रा भी सुरक्षित नहीं है।
बाइट:-गुड्डी कुमारी, घायल छात्रा।
बाइट:-घायल छात्रा का साथी।
Subscribe to my channel



