Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद एनसीआरएमयू ने राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष मे एनपीएस का किया पुरजोर विरोध

एनसीआरएमयू ने राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष मे एनपीएस का किया पुरजोर विरोध

Spread the love

टूंडला फिरोजाबाद

विषय : एनसीआरएमयू ने राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष मे एनपीएस का किया पुरजोर विरोध |

दिनांक 12/01/2023 को आल इंडिया रेलवे मेन्स फेडेरेशन एंव एनसीआरएमयू के आवाहन पर स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती के अवसर पर नई पेंशन समाप्त करने एवं पुरानी पेंशन बहाल किये जाने की मांग की | इसके साथ ही साथ पुरानी पेंशन दिवस व राष्ट्रीय युवा दिवस भी मनाया गया | इस कार्यक्रम में भारी संख्या मे रेल कर्मचारियो ने भाग लिया व पुरानी पेंशन की बहाली हेतु कर्मचारी एकता को मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया एंव एनपीएस का पुरजोर विरोध किया | इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री बलराम कार्यकारी मण्डल अध्यक्ष द्वारा की गयी तथा इसका संचालन शाखा मंत्री श्री जयकिशन अजवानी व सरदार सिंह तथा अमित पाल सिंह द्वारा किया गया | उक्त कार्यक्रम मे नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेन्स यूनियन / टूंडला के तीनों शाखाओ के पदाधिकारी शामिल हुये और जिसमे श्री बलराम, केपी सिंह , जयकिशन अजवानी,सरदार सिंह,अमित पाल सिंह, सुनील कुमार, दीपक शर्मा , कृष्णा मीना , संतोष सुमन , मनोज मीना , दीप सिंह , मीना देवी ,गजाला, राकेश बघेल , राजेश बघेल, प्रवीण यादव, जय सिंह राना , अरविंद मीना , दिनेश कुमार , सतेन्द्र यादव , संतोष कुमार, अभिलाख यादव , दया शंकर , योगेश कुमार ,इमरान , सोनू कुमार , यूनिस खान, चन्द्र शेखर यादव ,रंजीत कुमार , मोहित कुमार , विनीत कुमार , देवेश गौतम , अनीता देवी , अखलेश किराड़ , धर्मेंद्र कुमार, अजब सिंह, सत्तन सिंह ,राम राज , नरेंद्र कुमार, मनीष कुमार, अनिल कुमार , धीरी सिंह , प्रीतम सिंह , अमित कुमार , विजेंद्र कुमार , सुनील कुमार राना , छोटे लाल आदि सम्मिलित रहे और निम्न मांगो को उठाया गया :
प्रमुख माँगें:-
• नई पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी गारण्टीड पेंशन बहाल की जाय ।
• नियमित कार्यों को आउटसोर्स करना तत्काल बन्द किया जाय व रेलवे का निजीकरण एवं उत्पादन इकाइयों के निगमीकरण योजना पर विराम लगाया जाय।
• मौद्रीकरण के नाम पर रेलवे की धरोहरों को बेचना बन्द किया जाय ।
• बोनस भुगतान के रु.7000/- की सीमा को हटाया जाय व वास्तविक वेतन के आधार पर बोनस का भुगतान किया जाय।
• पदों के अंधाधुंध सरेण्डरिंग करने पर रोक लगाई जाय ।

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com