Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव
चित्रकूट प्रमेश श्रीवास्तव उप जिला अधिकारी के दिशा निर्देश में प्लास्टिक कैरी बैग्स प्रयोग रोकने के लिए अभियान चलाया गया
प्रमेश श्रीवास्तव उप जिला अधिकारी के दिशा निर्देश में प्लास्टिक कैरी बैग्स प्रयोग रोकने के लिए अभियान चलाया गया
चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़
चित्रकूट जनपद में आज दिनांक 21.07.2022 को मानिकपुर कस्बे में नायब तहसीलदार, प्रभारी निरीक्षक एवम् अधिशाषी अधिकारी मानिकपुर की संयुक्त टीम द्वारा प्लास्टिक कैरी बैग्स के प्रयोग को रोकने के लिए अभियान चलाया गया। उक्त अभियान में लगभग 6 किलो प्लास्टिक कैरी बैग पाया गया। जिसको जब्त कर लिया गया है तथा 4 दुकानदारों पर इसके प्रयोग के कारण जुर्माना भी लगाया गया। साथ ही साथ लोगों को जागरूक किया गया की इसका प्रयोग न करें अन्यथा जुर्माना लगाया जाएगा। विभाग द्वारा जानकारी प्राप्त मौके पर विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों पुलिसकर्मियों सहित काफी अधिक संख्या में आम जनमानस एकत्रित रहे
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया