गढवा यूक्रेन में डॉक्टरी की पढ़ाई करने गए जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत जयनगरा गांव निवासी डॉक्टर एसपी सिंह का पुत्र प्रभात कुमार के सकुशल घर आने पर उनके घर पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रभात व उसके माता पिता को स्वागत किया

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट

गढ़वा : यूक्रेन में डॉक्टरी की पढ़ाई करने गए जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत जयनगरा गांव निवासी डॉक्टर एसपी सिंह का पुत्र प्रभात कुमार के सकुशल घर आने पर उनके घर पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रभात व उसके माता पिता को स्वागत किया। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामलाला दुबे ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत करते हुए कहा कि यूक्रेन रूस युद्ध में हमारे देश के हजारों छात्र व जनता दहशत में जी रहे थे। सभी छात्रों को हमारे देश के यशस्वी प्रधान मंत्री ने सकुशल अपने घर तक सुरक्षित भेजवाने का काम किया। इस कार्य के लिए देश ही नहीं विश्व में प्रधानमंत्री मोदी का जय जयकार हो रहा है। हमारे देश का प्रधानसेवक देश के करोड़ों जनमानस को सुरक्षित रखने के लिए संलिप्त है। ऐसा प्रधान सेवक देश को कभी मिला था न मिलने वाला है। हम भाजपा के कार्यकर्ता अपने देश की मिट्टी, संस्कार व संस्कृति से जुड़कर किंचित वंचित उपेक्षित की मदद करना हमारी व हमारे प्रधान सेवक को अपनी जान की बाजी लगानी हो तो इससे परहेज नहीं करेंगे। ऐसे ही हमारे प्रधान सेवक इसी तरह जिस तरह हमारे गढ़वा जिला के कार्यकर्ता यूक्रेन में फंसे छात्रों की घर वापसी के लिए दिन रात उनकी चिंता करने व उनके माता पिता को धैर्य बंधाया। गढ़वा जिला के यूक्रेन से सकुशल वापस सभी छात्रों को भाजपा की ओर से अपने जिला अध्यक्ष माननीय सांसद विधायक के कार्यकर्ताओं ने प्रभात व उसके माता पिता को बधाई दिया है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रभात ने बताया कि यूक्रेन में दहशत भरा जीवन था। हमारे देश के प्रधान मंत्री ने हम सब को हिम्मत दी। यूक्रेन से निकलते ही सारी सुविधा रहने, खाने व भेजवाने की सुविधा दी। ऐसे प्रधानमंत्री को बहुत बहुत धन्यवाद। प्रधानमंत्री ने देश ही नहीं विदेश में भी हमारा मान बढ़ाया है। इस सम्मान समारोह में मंडल अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, सांसद प्रतिनिधि राणा ऋषि केश सिंह, सतेंद्र चौबे, सीताराम तिवारी, रामप्रसाद राम, दिलीप मेहता, संजय मेहता, मुखिया विनोद प्रसाद, अशोक प्रसाद सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

Subscribe to my channel



