सुपौल प्रजापति ईश्वरीय विश्व विद्यालय,में ब्रम्हा कुमारी द्वारा-86वीं शिव जयंती महोत्सव मनाया गया

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।
एंकर:-मामला सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत लातोना उत्तर पंचायत स्थित प्रजापति ईश्वरीय विश्वविद्यालय में ब्रह्मा कुमारी, द्वारा अगामी महाशिवरात्रि को लेकर -86-वीं शिव जयंती महोत्सव मनाने की है।
इस शिव जयंती महोत्सव में खुश रहना,दूसरे को खुश रखना,क्रोध पर काबू पाना।
इन सभी बातों का पाठ पढ़ाया गया।
सभी को बताया गया की कुछ भी हो खुश रहने का प्रयास करना चाहिए।
गम होने पर भी खुश रहना चाहिए।
दूसरे को खुशी देने के लिए चेहरे पर मुस्कुराहट होनी चाहिए।
ताकि आप किसी से मिले तो उनके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाए।
थोड़ी देर के लिए हीं सही किसी को आप मुस्कुराहट तो जरूर दे सकते हैं।
क्रोध पर काबू पाने के लिए बताया गया की कुछ भी हो अपने आप पर संयम बरते।
साथ हीं कोई आप पर गुस्सा या फिर कुछ गलत बोले तो आप वहां चुप रहें।
या फिर चुप होकर निकल जाएं।
सब भगवान पर छोड़ दें।
वो सभी के साथ अच्छा करते हैं।
कोई सोचा काम नहीं हो तो घबराना नहीं चाहिए हो सकता है भगवान आपके लिए उससे भी कुछ अच्छा सोच के रखा हो।
मन को शांत रखें।
अच्छी जिंदगी जिए।
इस कार्यक्रम में प्रजापति ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सभी लोग मौजूद थे।
साथ हीं कार्यक्रम में-ASDM, प्रमोद कुमार, SHO, संदीप कुमार सिंह, सहित दर्जनों महिला, पुरूष, श्रद्धालु मौजूद थे।

Subscribe to my channel



