बांदा बर्थडे पार्टी में गई युवती के साथ दबंग युवक ने की छेड़छाड़, वीडियो वायरल करने की धमकी
बर्थडे पार्टी में गई युवती के साथ दबंग युवक ने की छेड़छाड़, वीडियो वायरल करने की धमकी

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ
बांदा जनपद के अतर्रा तहसील के फतेहगंज थाना क्षेत्र के महुराई गांव निवासी एक युवती ने गांव के ही एक युवक पर उसके साथ छेड़छाड़ करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा थानाध्यक्ष फतेहगंज से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित युवती ने थानाध्यक्ष फतेहगंज पर इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं करने का गंभीर आरोप लगाया।
फतेहगंज के महुराई गांव निवासी युवती ने अपने दिए गए शिकायती पत्र के माध्यम से बताया कि दिनांक 17.09.22 को वह गांव में अपनी सहेली के यहां बर्थडे पार्टी में गई हुई थी। बर्थडे पार्टी में कार्यक्रम के दौरान गांव के ही युवक धर्मेंद्र यादव पुत्र लखंबाबू अचानक उसके पीछे से आकर उसके गले में गुब्बारों की माला डाल दिया और उसे पकड़ते हुए फोटो खींचे और वीडियो बनाया, जब उसने विरोध किया तो उक्त युवक धर्मेंद्र पुत्र लखन बाबू यादव ने शराब के नशे में धुत होकर उसके साथ गाली गलौज किया और छाती में जोरदार लात मार उसे जमीन पर गिरा घायल कर दिया। शोर मचाने पर बचाव को आए भाई राहुल व पिता के साथ भी मारपीट करने के साथ गाली गलौज किया। उसने बताया कि उक्त युवक द्वारा उसका वीडियो और फोटो भी मोबाइल से बनाया गया जिसे उसने सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी। उसने थानाध्यक्ष से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित युवती ने थानाध्यक्ष फतेहगंज पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया और अभीतक आरोपी युवक पर कोई करवाई नहीं की।

Subscribe to my channel



