Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद शमसाबाद में साइकिल सवार बुजुर्ग को ट्रक ने रौंदा मौके पर मौत

Spread the love

अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद रिपोर्ट

शमसाबाद। थाना क्षेत्र में सुबह साइकिल से घर का सामान लेने को निकले बुजुर्ग को मैन बाजार में ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि बुजुर्ग साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जानकारी के मुताबिक थाना शमसाबाद क्षेत्र के मोहल्ला गोपालपुरा के रहने वाले 70 वर्षीय गिरधारी लाल पुत्र गुलकंदी राम सुबह करीब 9 बजे घर से साइकिल उठाकर बाजार की तरफ सामान लेने को निकले थे। कि तभी कस्बे के गांधी चौराहे के पास आगरा की तरफ से आ रहे ट्रक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचल दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर परिजनों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष शमसाबाद राजीव कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक उड़ीसा से जयपुर की तरफ जा रहा था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक असगर खान को भी हिरासत में लिया है। परिजनों की तहरीर पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com