फिरोजाबाद सिरसागंज राधामोहन फरसैया सरस्वती विधा मंदिर मे हुआ वार्षिक परीक्षा फल एवं पुरस्कार वितरण

*सिरसागंज राधामोहन फरसैया सरस्वती विधा मंदिर मे हुआ वार्षिक परीक्षा फल एवं पुरस्कार वितरण*
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित राधामोहन फरसैया सरस्वती विधा मंदिर सिरसागंज का वार्षिक परीक्षा फल एवं पुरस्कार वितरण का आयोजन संस्थान के सिरसागंज प्रांगण मे हुआ। मुख्य अतिथि लालता प्रसाद तहसीलदार सिरसागंज उपस्थित रहे।
प्रधानाचार्य देवेंद्र यादव के अनुसार विद्यार्थी जिन्होंने ,प्रतियोगिता,खेलकूद एवं अपने अपने कक्षा मे पढ़ाई मे फर्स्ट, सेकंड औऱ थर्ड आये उन्हें पुरुस्कृत किया गया,ये संस्थान समाज के सहयोग से चलता है।
प्रधानाचार्य के अनुसार हमारे विद्यार्थियों ने बहुत से प्रतियोगिता मे मंडल, जिलों मे फर्स्ट, सेकंड भी आये हैं। विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
इस संस्थान के अध्य्क्ष अतुल फरसैया, डॉ चंद्रसेन जादौन सांसद प्रबंधक ,डॉ विकास मोटवानी सदस्य, डॉ विशाल गुप्ता सदस्य है।
इस कार्यक्रम मे रामावतार अग्रवाल कोषाध्यक्ष, हरेंद्र सिंह शह प्रबंधक, ध्रुव सिंह नगर संचालक rss, अनुज प्रताप rss खंड प्रचारक, राम कैलाश अग्रवाल,महेश चंद्र मिस्र ,कैलाश पोरवाल ,संतोष जादौन कमिटी सदस्य ,ललित यादव फिरोजाबाद जिला अध्यक्ष विश्व मानवाधिकार परिषद लखनऊ,अशोक कुमार पत्रकार उपस्थित रहे।
*ब्यूरो चीफ ललित कुमार यादव*

Subscribe to my channel



