फिरोजाबाद विकास भवन सभागार में किसान समाधान दिवस का हुआ आयोजन
विकास भवन सभागार में किसान समाधान दिवस का हुआ आयोजन

फिरोजाबाद: विकास भवन सभागार में किसान समाधान दिवस का हुआ आयोजन
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी रवि रंजन की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में किसान समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी।
उप कृषि निदेशक द्वारा पराली प्रबंधन में कैसे खेत की मिट्टी को स्वस्थ रखा जाये तथा पर्यावरण को कैसे प्रदूषण से मुक्त किया जाये, इस सम्बन्ध में कृषकों को विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। उन्होने बताया कि पराली जलाने से भूमि की उर्वरा शक्ति पूर्णतः नष्ट हो जाती है, इसलिये पराली कतई न जलाये। रबी सीजन में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत 2114 कृषकों को 16211997 रू. की धनराशि की क्षतिपूर्ति एग्रीकल्चर इन्श्योंरेंस कम्पनी आॅफ इण्डिया के द्वारा की गयी।
उप पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि इस समय लम्पी वायरस का प्रकोप काफी जोर शोर से चल रहा है। इस सम्बन्ध में पशुओं को कैसे बचाया जाये तथा उसकी रोकथाम हेतु जानकारी दी। अधिशाषी अभियंता विद्युत द्वारा ट्यूबैल द्वारा की जा रही सिचाई में विघुत मोटर संचालन एवं कई उपकरणों की जानकारी दी। साथ ही बिजली मीटर की आवश्यकता को भी बताया।
जिलाधिकारी रवि रंजन ने कृषकों से उनकी समस्याओं के सम्बन्ध में जाना और उनके निदान हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की आने वाली समस्याओं के निदान हेतु ब्लाक स्तर पर खोले गये कंट्रोल रूम को अनवरत रूप से चलाया जाये, किसानों को मंडी से रशीद न मिलने पर सम्बंधित उप जिलाधिकारी को निर्देश किये गये है साथ ही धान, बाजरा के क्रय केन्द्र कृषकों की जानकारी हेतु मंडियों में डिस्प्ले बोर्ड लगाने हेतु भी निर्देशित किया गया। उन्होने किसानों से अपील की है कि जनपद में खोले गये क्रय केंद्र
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel



