Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

चित्रकूट पीड़ितों की आवाज बुंदेलखंड की बेटी रंजना बराती लाल पांडे ने किया जनसंपर्क

Spread the love

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

 

बुंदेलखंड की बेटी, संघर्षशील, जुझारू, पीड़ितों की आवाज बनीं नेत्री मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती रंजना बरातीलाल पाण्डेय ने मानिकपुर नगर एवं समीपस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क कर मत रूपी आशीर्वाद मांगा। यहां भी जनप्रिय नेता रंजना बरातीलाल का भव्य स्वागत किया गया फिर उनके साथ स्थानीय लोग चल पड़े। उन्होंने भी अपने प्रिय नेता रंजना बरातीलाल पाण्डेय के लिए मत मांगे, चुनाव चिन्ह हाथ के पंजे पर बटन दबाने की अपील की। इस अवसर पर श्रीमती रंजना बरातीलाल पाण्डेय ने कहा कि मानिकपुर क्षेत्र को बारी बारी से बसपा, सपा, भाजपा ने लूटा है और वर्तमान में तो माफियाओं ने इसे चारागाह बना डाला है। यहां का सारा विकास, सारी योजनाएं सत्तारूढ़ दल डकार गए। भय, आतंक, बेरोजगारी का क्षेत्र बना दिया। जब से कांग्रेस सत्ता में नहीं है तब से विकास भी अवरूद्ध है। तराई अंचल में बसे गांवों के लोग भी परेशान हैं। उन्होंने आगे कहा कि यदि आप सबका मत रूपी आशीर्वाद मिला तो वो क्षेत्र के चहुंमुखी विकास करेंगी। हर समस्या का त्वरित निदान करवाएंगी। माफियाओं की मनमानी नहीं चलने देंगी। सर्व समाज के लोग खुशहाल होंगे। बेरोजगार भाईयों को रोजगार, भूमिहीन गरीबों को पट्टा, किसानों की कर्ज़ माफी, व्यापारियों को टैक्स माफी, बेटियों को स्कूटी- स्मार्टफोन देने का हमारी नेता प्रियंका गांधी का संकल्प है। जनसंपर्क में विधानसभा प्रभारी/पर्यवेक्षक सुधीर सिंह तोमर, जिलाध्यक्ष कुशलसिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष पं. वेद प्रकाश पाण्डेय ‘पप्पू भैया’, यमुना प्रसाद शुक्ला, कुलदीप द्विवेदी, विकास दुबे, कालीचरण राजपूत, भगवानदीन समदरिया, नागराज करवरिया, पवन रजक, वरुण गौतम, रामसुमेर पाण्डेय, अल्पनारायण पाण्डेय, संदीप आरख, बिंदा देवी, प्रशांत गुप्ता, राजकुमार कोल, संत कुमार कोल, अरूणेन्द्र मिश्रा, भूपत कोल, धर्मेन्द्र वर्मा, हरिनारायण राजपूत, छोटेलाल राजपूत, ललिता देवी, ललिता देवी, गिरिजा देवी, गुड़िया देवी, मिथलेश कुमार पाण्डेय, राजकुमार गर्ग, श्रवण शुक्ला आदि तमाम लोग शामिल रहे।

मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com