Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार सड़क हादसे में इलाज के दौरान बच्चे की हुई मौत, लाया गया पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा

सड़क हादसे में इलाज के दौरान बच्चे की हुई मौत, लाया गया पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा

Spread the love

*रिपोर्टर :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*ANCHOR :-* खबर सहरसा से जहां नौहट्टा थाना क्षेत्र के मुरादपुर ठाकुरबाड़ी मंदिर के समीप सड़क हादसे में जख्मी 7 वर्षीय बच्चे की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है।मृतक की पहचान सुरजीत पासवान के 7 वर्षीय पुत्र सत्त्यम कुमार के रूप में की गई है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक बालक अपने माँ के साथ नौहट्टा थाना क्षेत्र के मुरादपुर वार्ड नं0-6 स्थित अपने ननिहाल आया था और ठाकुरबाड़ी स्थित कृष्ण जन्माष्टमी का मेला देखने के लिए अपने माँ हीरा देवी के साथ जा रहा था इसी दौरान तेजरफ्तार से जा रहे बाइक सवार व्यक्ति ने ठोकर मारकर माँ बेटे को घायल कर दिया।घटना के बाद 7 वर्षीय बालक सत्त्यम कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।वहीं घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर मामले की छानबीन में जुट गई है।
*BYTE :-* मनोज पासवान ग्रामीण।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com