Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

चित्रकूट गड्ढा युक्त सड़कें चुनाव में बन रहीं मुद्दा

Spread the love

* चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

 

*PWD राज्यमंत्री थे भाजपा विधायक चंद्रिका प्रसाद ग्रामीण बोले- उनके विधानसभा क्षेत्र में ही सड़कें चलने लायक नहीं*

बसपा प्रत्याशी को मिल रहा सभी जातियों का जनाधार

चित्रकूट
विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दल एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं । कोई प्रत्याशी विकास के मुद्दे की बात कर रहा है तो कोई कानून व्यवस्था की । सभी दल अपने पार्टियों के शासनकाल की याद दिला जनता के बीच पहुंच रहे हैं । वहीं बसपा प्रत्याशी ठाकुर पुष्पेंद्र सिंह भी अपने समर्थकों के साथ लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं । अपने विधानसभा क्षेत्र के गांवों , मजरों में वह जनता के बीच पहुंच अपना समर्थन जुटा रहे हैं । पीडब्ल्यूडी मंत्री के गांव रसिन , दुगवा , रौली , गोंडा , करारी आदि गांव में जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने बसपा प्रत्याशी को गांव की खस्ताहाल सड़कें दिखाई ।
भाजपा शासनकाल में नहीं हुआ विकास गांव के लोगों का कहना था , भाजपा शासनकाल में उनके यहां कोई भी विकास नहीं हुआ है । विधानसभा चुनाव में क्षेत्र की जनता सबक सिखाएगी । यही स्थिति आसपास के अन्य गांव मजरों की है । पहाड़ी क्षेत्र में भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने बसपा प्रत्याशी को अपने क्षेत्र की सड़कें दिखाई और किसानों ने अन्ना पशुओं की समस्याएं रखी ।
गांव के लोगों का कहना था , पहाड़ी गांव से नांदी के हनुमान जी मंदिर होते हुए तौरा गांव तक की सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील है । इसी तरह कर्वी शहर से गनीवा होते हुए राजापुर तक की सड़क खस्ताहाल है । इससे ज्यादा खराब स्थिति राजापुर तहसील के तिरहार क्षेत्र की है । जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों का कहना था , जब पीडब्ल्यूडी मंत्री अपने जिले की सड़कों की स्थिति सही नहीं कर पाए तो प्रदेश के सड़कों की स्थिति क्या होगी । इसका अंदाजा लगाया जा सकता है ।

बसपा प्रत्याशी को मिल रहा सभी जातियों का जनाधार

बसपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह डोर – टू – डोर भ्रमण कर लोगों से आशीर्वाद ले रहे हैं । भ्रमण में वह दलित और क्षत्रिय समाज के अलावा ब्राह्मण , पटेल , यादव , निषाद , प्रजापति , कुशवाहा , पाल सहित सविता समाज व अन्य बिरादरी के लोगों के यहां पहुंच सभी से समर्थन मांग रहे हैं । अन्य दलों से नाराज चल रहे तमाम लोग भी बसपा प्रत्याशी के समर्थन में खुलकर आ गए हैं ।

उधर बसपा जिलाध्यक्ष शिव बाबू वर्मा भी अपनी पूरी टीम के साथ क्षेत्र भ्रमण में लगे हैं । वह लोगों के बीच पहुंच पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा मुखिया बहन मायावती के कार्यकाल की याद दिला कर लोगों को उनका संदेश सुना रहे हैं । उन्होंने कहा , बसपा शासनकाल में कानून का राज था । अधिकारी जनता की समस्या सुनते थे , लेकिन अब ऐसा नहीं है । इसलिए प्रदेश में परिवर्तन जरूरी है । जनता इस बात को अच्छी तरह से जानती है ।

मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com