आगरा कंस मेले के समापन में कवियों ने की शिरकत

आगरा एत्मादपुर
कंस मेले के समापन में कवियों ने की शिरकत
आगरा एत्मादपुर ऐतिहासिक कंस मेले के समापन के अवसर पर श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित कवि सम्मेलन के बतौर मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष राकेश बघेल एवं प्रधान संगठन के अध्यक्ष मुकेश बघेल,ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
श्री अक्षरा संस्था के संयोजक डॉ अरुण उपाध्याय ने मां का लाल जब रणभूमि में जाता है अपनी बहनों से राखी बांध कर जाता है न्योछावर कर कर देश की रक्षा कर रणभूमि में प्राण गवा कर भारत माता की जय किसान का बेटा हो यह किसी मां का लाल जब अपने रणभूमि में युद्ध में प्राण गवा देता है कवि सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए हास्य रस की कविताओं और क्षणिकाओं से कवि सम्मेलन का आगाज किया। उन्होंने कहा कि शांति की इच्छा हो, तो पहले शांति को बुलाओ, इसके अलावा कवि सम्मेलन में रचना प्रस्तुत करते हुए कहा बरसकर थम गयी हवाओं में नमी सी है, बहुत है शौख मौसम में तुम्हारी पर कमी सी है, मोहब्बत के परिंदे को अभी परवाज मिल जाए, हटा दो बर्फ की चादर हया की कमी सी है।
कवि नमिता नमन, चेतना शर्मा, अजय अटल गीतकार, मणि मधुकर मूराल, धर्मेंद्र शर्मा, देवेंद्र प्रताप आग, दीपक बघेल, अपराजिता सिंह श्रेया इत्यादि कवि कवियित्रियों ने शिरकत की।
अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट फिरोजाबाद

Subscribe to my channel



