Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सुपौल शराब पीना गम भुलाना मुझे पीने का शौक नहीं पीता हूं गम भुलाने को

Spread the love

 

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।

एंकर:-मामला सुपौल जिला सदर अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत ब्रह्मपुर में पत्नी की मनमानी पर पति के द्वारा शराब पीकर गम भुलाने की है।
ब्रह्मपुर का रहनेवाला श्रवण कुमार मुखिया, ने बताया की मैं शराब पीना छोड़ दिया था।
लेकिन क्या करें मेरी पत्नी मेरी बात नहीं मानती है।
जिसका गम भुलाने के लिए शराब पी रहा हूँ।
बिहार के सुपौल जिले में अजीबो गरीब घटना सामने आई है।
घटना जिले के सदर थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस ने शराब के नशे में धुत शख्स को गिरफ्तार किया।
हालांकि,जब उससे शराब पीने के संबंध में पूछताछ की गई तो उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी उसकी एक भी बात नहीं मानती. इस बात से वो काफी दुखी हो गया है. ऐसे में दुख भूलाने के लिए उसने शराब पी ली. लेकिन पड़ोस में रहने वाले किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी.
पुलिस ने पकड़ा तो कहा- ‘क्या करें साहब, पत्नी एक भी बात नहीं मानती’  गिरफ्तार शराबी श्रवण मुखिया का कहना है कि उसकी पत्नी वो सारा काम करती है, जो उसे अच्छा नहीं लगता, जिसकी वजह से दुखी होकर उसने नशा कर लिया, ताकी वो दुख झेल सके. गिरफ्तार युवक का कहना है कि उसने तीन महीने पहले शराब पीनी छोड़ दी थी. लेकिन वो बीते कुछ दिनों से पत्नी के बात नहीं मानने के कारण गम में था. इस वजह से उसने शराब पी, लेकिन पुलिस ने शराबबंदी कानून तोड़ने के जुर्म में उसे गिरफ्तार कर लिया. मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि पाई गई।
इधर, सदर थाना के एसआई त्रिभुवन पांडेय ने बताया कि आरोपी शराब के नशे में धुत ब्रह्मपुर में हंगामा कर रहा था. ऐसे में उसके पड़ोसी द्वारा हंगामे की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शराबी को गिरफ्तार कर लिया. मेडिकल कराने के बाद शराब पीने की पुष्टि हो गई है. ऐसे में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com