Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर के शिखरा आश्रम में समाजसेवी महिलाओं को सम्मानित करने में हेतु एक कार्यक्रम आयोजित किया गया

Spread the love

टूंडला फिरोजाबाद

आज भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर के शिखरा आश्रम में समाजसेवी महिलाओं को सम्मानित करने में हेतु एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नगर की पांच मातृ-शक्तियों का पुष्पमाला, प्रतीक चिन्ह, एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत सम्मान किया इस दौरान भारतीय जनता पार्टी ब्रजक्षेत्र के कार्यसमिति सदस्य रामतीर्थ सिंह चक ने कहा टूंडला नगर के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में समाज के प्रति कर्मठता से सेवाभाव का कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान हर वर्ग एवं संगठनों के लोगों को समय-समय पर करना चाहिए आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर की वरिष्ठ समाजसेवी एवं मातृ-मंडल सेवा भारती के प्रांत मंत्री प्रतिभा उपाध्याय एवं टूंडला थाने में तैनात महिला कॉस्टेबिल सविता सिकरवार एवं क्राइस्ट द किंग इंटर कॉलेज की अध्यापिका अल्पना शर्मा एवं नगर पालिका कर्मचारी किशनिया देवी बाल्मीकि एवं सीएचसी की आशा बहिन कमलेश देवी आदि का सम्मान किया गया। नगर मंत्री आदित्य जैन ने कहा कि यह अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उन महिलाओं की प्रशंसा करने का दिन है जो व्यक्तिगत और पेशेवर लक्ष्यों को पूरा करने के लिए हर दिन कड़ी मेहनत करती हैं तथा समूचे विश्व में यह दिवस महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मनाया जाता है एवं यह दिवस महिलाओं के सम्मान के लिए भी समर्पित है भारत में देश में अनेकों मात्र शक्तियों ने जन्म लिया तथा उनके द्वारा किए गए देशहित में कार्यों के लिए याद किया जाता है कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय गौमाता सेवा महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री लोकेंद्र सिंह पोनियां, राष्ट्रीय संयोजक सचिन जैन, भाजपा नेता विपिन जैन, एवं संगीता देवी, अंकिता सिंह, राम यादव, बृजपाल परमार, देवांशु प्रताप चक, अर्पिता सिंह, डॉ गौतम सिंह, सुभाष बाल्मीकि आदि मौजूद रहे

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट फिरोजाबाद

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com