Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद रेलवे अस्पताल के प्रांगण मे जनजागरण एंव विरोध सप्ताह का संचालन किया गया

Spread the love

अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद रिपोर्ट

आज दिनांक 22/01/2022 को छटवे दिन NCRMU टूंडला शाखा के सभी पदाधिकारियों ने आल इंडिया रेलवे मेंस फेडेरेशन के आवाहन पर एन.सी.आर.एम.यू. द्वारा रेलवे अस्पताल टूंडला पर पहुँच कर कर्मचारियो को काला फीता बांध कर भोजनावकाश के समय रेलवे अस्पताल के प्रांगण मे जनजागरण एंव विरोध सप्ताह का संचालन किया गया | जिसका नेतृत्त्व कार्यकारी मण्डल अध्यक्ष श्री बलराम ने किया तथा संचालन शाखा मंत्री सरदार सिंह , जयकिशन अजवानी ने किया | जिसमे भारी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया जिसमे निम्नलिखित मुद्दो के बारे मे चर्चा की गयी :
 न्यू पेंशन स्कीम वापस करके पुरानी पेंशन बहाल की जाए |
 रनिंग रोमो व रेस्ट हाउसो मे समुचित सुविधाए मुहैया कारवाई जाई तथा चुनार रनिंग रूम मे बेडो की संख्या बढ़ाई जाये |
 मालगाड़ी के लोको पायलटो से संरक्षा के विपरीत हाई स्पीड की मेल / एक्स्प्रेस गाड़ियो पर काम कराना बंद किया जाए तथा ड्राईवरो की प्रोन्नति सुनिच्षित की जाए |
 सभी विभाग के कर्मचारियो को एमएसीपी का लाभ देना सुनिश्चित किया जाये |
 ब्लाक अटेण्ड करने वाले ट्रेक मेंटनरो की अलग से टीम बनाई जाये ट्रेक मेंटनरनों से सीएओ/ एमआरओ को उठाने के लिए दबाव बनना बंद किया जाए |
 शारी क्षेत्र के ट्रेकों पर पड़े मल के सफाई की समुचित व्यवस्था कराई जाये तदोपरांत ट्रेक मेंटनरो को काम पर लगाया जाये |
 मुख्य टिकट निरीक्षक / लाइन के प्रोमोशन व ट्रांसफर मे नियमो की अनदेखी को समाप्त किया जाये व ट्रांसफर के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार को समाप्त किया जाये |
 मुख्य टिकट निरीक्षक / लाइन प्रयागराज मे दो – दो सुपरवाइज़र पदस्थ है जो मानव शक्ति का नुकसान है अत: अविलम्ब समाप्त हो जाये |
विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी उपस्थित रहे : श्री, के बलराम.के पी सिंह .सरदार सिंह .जयकिशन अजवानी.दीपक शर्मा .कैलाश चंद्र .मनोज मीना .अखिलेश यादव.रमेश चिम्पा.रूप किशोर .महमूद अली . अरविंद मीना.सतेंद्र यादव.हैदर अली.शाहरूख. धर्मेन्द्र .सुमित साहनी . आदि मोजूद रहे |

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com