Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा ट्रैक्टर चालक ने बालबाल बचे ट्रेलर पलटी पोखर में

Spread the love

*सहरसा ब्यूरो चीफ सुभाष जी*

इस वक्त की खबर सहरसा बिहार से आराही है।

पतरघट। प्रखंड क्षेत्र जम्हरा पंचायत के वार्ड 18 में शनिवार को लोडेड ट्रेलर पोखर में पलटा। स्थानीय लोगों ने ट्रेलर को किसी तरह जेसीबी से निकाला। जानकारी के अनुसार पतरघट से ट्रेलर पर चिप्स लोड कर चालक जम्हरा पंचायत के वार्ड 18 भद्दी में एक व्यक्ति के यहां अनलोडिंग करने जा रहा था। उपमुखिया मुकेश सिंह उर्फ मुरारी सिंह राठौर के घर से पूरब पोखर में ट्रेलर पलट गया। ट्रेक्टर से कुद कर चालक किसी तरह से बच गया। स्थानीय लोगों का कहना था कि मुख्यमंत्री सात निश्चय सड़क योजना के तहत उक्त सड़क को बनाया गया है। लेकिन सड़क के नीचे से मिट्टी भस जाने के कारण ट्रेक्टर पलट गया है।
मौके पर मौजूद राहुल सिंह,वार्ड सदस्य पति मंत्री विश्वास,उपमुखिया पुत्र मोनू जी,राजन सिंह ,अमरेश जी,एवम कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com