Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सुपौल एक साथ चार लूट की घटनाओं का भंडाफोड़

Spread the love

 

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।

एंकर:-मामला सुपौल जिला अंतर्गत कई क्षेत्रों में हुई चार लूट की घटनाओं का भंडाफोड़ कर सुपौल पुलिस ने -09-अपराधियों के साथ हथियार,कारतूस, रुपए,किए बरामद।
सुपौल पुलिस को एक साथ मिली कई सफलता।
नव पदस्थापित SP, डी अमरकेश, ने एक साथ कई लूट की अपराधिक घटनाओं का किया भंडाफोड। जिसमे जिले भर के चार अलग- अलग कांडों में-09-अपराधियों को किया गिरप्तार।
गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूट के लाखों रुपए सहित पिस्टल, देशी कट्टा,और कारतूस,भी बरामद की गई है।
SP, डी अमरकेश, ने बताया कि पिछले दिनों-27-दिसंबर को राघोपुर थाना क्षेत्र में एक किराना व्यवसायी सागर कुमार,को अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर-15-लाख रुपया लूट लिया था।
इस घटना में एसआईटी की टीम ने विभिन्न जगहों पर छापामारी कर सबसे पहले त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के जहालीपट्टी गांव निवासी अनिरुद्ध कुमार,को एक ग्लैमर बाइक, के साथ पिस्टल, मैगजीन, गोली व लूटी हुई-03- लाख-50-हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया।
साथ हीं गिरफ्तार अपराधी अनिरुद्ध,के निशानदेही पर त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के महेशुवा गांव के राजा कुमार उर्फ राजा,और किशनपुर थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव निवासी अमोद कुमार, को लूटी गई पल्सर बाइक सहित- 04-लाख-88-हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया।
वहीं गिरफ्तार अपराधी अमोद,के निशानदेही पर उसके सहयोगी के घर से लूटी गई-01-लाख रुपये बरामद किए गए।
इस प्रकार कुल-09-लाख-38-हजार रुपया बरामद किया गया।
साथ हीं SP, डी अमरकेश,ने ये भी बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से मोबाइल, पिस्टल, मैगजीन, कारतूस, बाइक बरामद किया गया। वहीं दूसरे घटना में जो जदिया बाजार में-09-दिसंबर को पिंटू स्वर्णकार की सोना-चांदी दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा दुकान का वेंटिलेटर तोड़कर सोना-चांदी गहने सहित रुपये की चोरी की गई थी।
उस कांड का भी भंडाफोड करते हुए पुलिस ने पूर्णिया जिला के बनमनखी निवासी मोहन मंडल, मो0,तनवीर औऱ राघोपुर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी अरुण शर्मा,को चोरी किए गए आधा किलो सोना,चांदी, के साथ गिरफ्तार किया।
जबकि पिपरा थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव में हथियार तस्कर द्वारा हथियार का भंडारण कर बिक्री किए जाने की सूचना मिलने पर वरीय अधिकारी के आदेश पर कमलपुर गांव के हर्ष झा, के घर छापामारी की गई।
छापेमारी के क्रम में हर्ष झा,के घर से -02-देशी कट्टा,सिप्रिंग चाकू, गुप्ती, बरामद किया गया।
और एक अन्य सत्यम झा,को हिरासत में लिया गया।
चौथी घटना में पिछले दिनों जदिया थाना क्षेत्र के बघेली गांव में मादक तस्कर द्वारा गांजा का भंडारण कर बिक्री करने की सूचना मिलने पर सीओ त्रिवेणीगंज के साथ पुलिस टीम ने पवन मेहता, के घर छापामारी की।
जिसमे पवन मेहता, के घर से जुट के बोरा में रखे हुए-11-किलो गांजा,-01- पिस्टल,-02-राउंड कारतूस बरामद किया गया।
इस तरह सुपौल पुलिस ने एक साथ चार घटनाओं का भंडाफोड किया।।

बाईट:-डी अमरकेश, SP,सुपौल।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com