Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

कांडी अभाविप कांडी नगर इकाई का हुआ पुनर्गठन, नगर मंत्री बने प्रिंस

Spread the love

रिपोर्ट  दयानंद यादव

कांडी : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कांडी नगर इकाई के तत्वधान में जमा उच्च विद्यालय के प्रांगण में सदस्यों की बैठक विभाग के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को संपन्न हुई।
कार्यक्रम की शुभारंभ मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि एवं परिषद गीत से हुआ।
बैठक में सबकी सर्व सहमति से नगर ईकाई का पुनर्गठन किया गया।
जिसमें नगर अध्यक्ष शिक्षक उदय पासवान , नगर उपाध्यक्ष पियूष चतुर्वेदी , नगर मंत्री प्रिंस कुमार सिंह, नगर सह मंत्री पंकज कुमार लक्की कुमार , नगर मीडिया प्रभारी अविनाश विश्वकर्मा, नगर सोशल मीडिया प्रभारी राजा कुमार स्वेब अख्यतर, नगर एस डी प्रमुख इरफान खान , नगर एस एफ एस प्रमुख विशाल मेहता, नगर कार्यालय प्रमुख नीरज कुमार मेहता, नगर कार्यकारिणी सदस्य राजन मेहता, एवं विशेष आमंत्रित सदस्य साकेत मिश्र को दायित्व सौंपा गया है।

सभी को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास कुमार ने कहा की विद्यार्थी परिषद राष्ट्र पुनर्निर्माण के व्यापक संदर्भ में शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाला दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो राजनीतिक दल से ऊपर उठकर कार्य करता है।
ज्ञान शील एकता परिषद की विशेषता है। परिषद कार्यकर्ता अनुशासन के लिए जाने जाते हैं। विद्यार्थी परिषद एक सकारात्मक आंदोलन है।
वहीं नगर मंत्री प्रिंस कुमार सिंह ने कहा की कार्यकर्ता संगठन की रीड़ की हड्डी है, जिसके माध्यम से संगठन चलता है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य केवल छात्र संघ चुनाव तक ही सीमित रहना नही है,बल्कि साल के 365 दिन कार्य करने वाला एक मात्र छात्र संगठन है।
उन्होंने कहा कि परिषद के विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ राष्ट्र एवं सामाजिक कार्य भी करते हैं।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com