फिरोजाबाद मतदाता प्रचार प्रसार वाहन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में ईवीएम मशीन की गूंज जारी है

मतदाता प्रचार प्रसार वाहन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में ईवीएम मशीन की गूंज जारी है इसी के तहत आज लाइनपार क्षेत्र में यमुना की तलहटी में मतदाता प्रचार प्रसार गाड़ी से मतदाताओं को मतदान का प्रशिक्षण प्रदान करते हुए मतदान के प्रति जागरूक किया गया ईवीएम मास्टर ट्रेनर रणजीत सिंह ने बताया कि आज मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय नगला लल्लू मतदान केंद्र संख्या 145 प्राथमिक विद्यालय अन वारा पर प्रशिक्षण दिया गया तत्पश्चात मतदान केंद्र संख्या 157 प्राथमिक विद्यालय नगला काले मतदान केंद्र संख्या 258 प्राथमिक विद्यालय गढ़ी साहब मतदान केंद्र संख्या 165 प्राथमिक विद्यालय पिपरिया मतदान केंद्र संख्या 257 प्राथमिक विद्यालय बझेरा मतदान केंद्र संख्या 160 प्राथमिक विद्यालय भीकमपुर मतदान केंद्र संख्या 166 प्राथमिक विद्यालय ग्वारयी मैं प्रचार प्रसार करने के बाद अंत में मतदान केंद्र संख्या200 प्राथमिक विद्यालय नियामतपुर में मतदाता प्रचार प्रसार गाड़ी के माध्यम से आगामी विधानसभा चुनाव 2022 हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया गया । प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम मास्टर ट्रेनर रणजीत सिंह ने मतदाताओं को बताया कि जब आप मतदान कक्ष में अपने मत का प्रयोग करने जाएंगे तो वहां पर बी यू और बीवी पेट दो मशीनें रखी हुई मिलेंगी मतदाता अपने पसंद के प्रत्याशी के सामने वाला नीला बटन दब आएगा उसके तुरंत बाद उसको वीवीपैट की डिस्प्ले पर देखना होगा मतदाता द्वारा जो बटन दबाया जाएगा उसी बटन का क्रम संख्या प्रत्याशी का नाम और चुनाव चिन्ह वीवीपैट की डिस्प्ले पर दिखाई देगा वीवीपैट की डिस्प्ले की पर्ची 7 सेकेंड तक रुकेगी इतने समय में मतदाता पर्ची को भली प्रकार से देख लेगा कि उसने जहां पर वोट दिया है उसका मत उसी प्रत्याशी को गया है 7 सेकंड बाद पर्ची कट कर वी वी पेट के अंदर गिर जाएगी इसके बाद एक बीप की आवाज होगी बीप की आवाज जब बंद हो जाएगी तब यह मान लिया जाएगा कि मतदान की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है और मतदाता मतदान कक्ष से बाहर चला जाएगा। इस अवसर पर मतदाता प्रचार प्रचार वाहन के साथ में ईवीएम मास्टर ट्रेनर रणजीत सिंह अखिलेश बाबू राजकुमार चारक लेखपाल अजीत कुमार रजत यादव राहुल कुमार सनी के साथ ही ईवीएम सुरक्षा हेतु लगाए गए पुलिस प्रशासन के राजेंद्र सिंह व मनोज प्रताप सिंह साथ रहे।
अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट फिरोजाबाद
Subscribe to my channel


