बाँदा सीसी रोड निर्माण में मापदंडों की हो रही अनदेखी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ
बाँदा जिले के विकासखंड बिसंडा के ग्राम पंचायत बिरीबिरहण्ड में ग्राम प्रधान द्वारा सीसी रोड निर्माण में जरूरी मापदंडों को दरकिनार करके कार्य करवाया जा रहा है। इंजीनियरिंग मैनुअल में इसके माप तय है लेकिन वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्य में इनकी खुली अवहेलना की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बनने वाली 100 मीटर आरसीसी सड़क में गिट्टी कम बिछाई गई है जबकी मिट्टी का ज्यादा प्रयोग किया गया है। जगह- जगह मिट्टी दिखाई पड़ रही है।बालू के जगह ठेकेदार द्वारा रेत का प्रयोग कराया जा रहा है।तीन नंबर ईंट जुड़ाई में सीमेंट और बालू का अनुपात सही नहीं था जिसके कारण किनारे लगी ईंट अब उखड़ने लगी है। ठेकेदार बड़े पैमाने पर राशि निकालने की बदनियत से मापदंडों के अनुसार कार्य नहीं करवा रहा है। ग्रामीणों द्वारा विरोध करने पर वह उन्हें गाली गलौज देता है। ग्रामीणों ने कार्य की जांच उच्च अधिकारियों से कराए जाने की मांग की है।
Subscribe to my channel


