कैदी प्रभाकर हत्या कांड मुख्य अभियुक्त विवेक यदुवंशी देशी कट्टा के साथ हुआ गिरफ्तार
कैदी प्रभाकर हत्या कांड मुख्य अभियुक्त विवेक यदुवंशी देशी कट्टा के साथ हुआ गिरफ्तार

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* कैदी प्रभाकर हत्या कांड मुख्य अभियुक्त विवेक यदुवंशी देशी कट्टा के साथ हुआ गिरफ्तार।सदर थाना अध्य्क्ष सुधाकर कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा सिविल कोर्ट में बीते मंगलवार 28 मार्च को दिन दहाड़े एक कैदी प्रभाकर कुमार की सिविल कोर्ट कोर्ट परिसर स्थित बरामदे पर अज्ञात अपराधियों के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।इस हत्या कांड को लेकर सुरक्षा कर्मी सह प्रत्यक्षदर्शी कैलाश कर्ण के आवेदन के आधार पर 6 प्राथमिकी और तीन अप्राथमिकी अभियुक्तों पर कांड संख्या 206/23 दर्ज करवाया गया था। जिसमें घटना के दिन ही एक अभियुक्त आलोक कुमार की गिरफ्तारी की गई थी।और दूसरा अभियुक्त कार्तिक कुमार को घटना के दूसरे दिन गिरफ्तार किया गया था। और शेष अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा छापामारी की जा रही थी।
आज रविवार 2 अप्रैल को इसी कड़ी में कैदी प्रभाकर हत्या कांड का खुलासा सदर थाना अध्य्क्ष सुधाकर कुमार ने देर शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को दी जानकारी। सदर थाना अध्य्क्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि अभीतक 5 अभियुक्त की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस कांड में शामिल मुख्य अभियुक्त विवेक यदुवंशी की गिरफ्तारी बीते शनिवार को कोर्ट में आत्म समर्पण करने से पहले कोर्ट परिसर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया था ।गिरफ्तार अपराधी के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा गोली भी बरामद की गई है।उन्होंने ये भी बताया कि गिरफ्तार अपराधी के निशानदेही पर अन्नू,राजीव को भी गिरफ्तार किया गया जो इस हत्या कांड का रेकी कर रहा था।इस कांड में शामिल दो और अभियुक्त कार्तिक कुमार,आलोक कुमार को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।शेष और अभियुक्त की बहुत जल्द गिरफ्तार का जेल के सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
Subscribe to my channel



