Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

कांडी सरकार द्वारा 15 दिसंबर से धान क्रय केन्द्र खोलने की घोषणा के बावजूद अबतक कांडी में नहीं खुला क्रय केन्द्र

Spread the love

दयानंद यादव रिपोर्ट

कांडी: झारखंड सरकार लागातार क किसानों का शोषण कर रही है।
सरकार का किसानों के प्रति उदासीन रवैया से किसान मर्माहत हैं।

मुख्यमंत्री हेमत सोरेन का 15 दिसंबर तक प्रत्येक प्रखंडो में धान क्रय खोलने की घोषणा के बाद अबतक कांडी सहित जिले के किसी प्रखंड में धान क्रय केंद्र नहीं खोला गया।

अपने को गरीब गुरबा,किसान, मजदूर नौजवान व बेरोजगार का मसीहा कहने वाली सरकार आज उनकी दुश्मन बन बैठी है।

पिछले वर्ष की भांती इस वर्ष भी किसान सरकार के धान क्रय केंद्र का आस देखते देखते बिचौलिए के हाथो अपना धान बेचने को मजबूर हैं।

आपके अधिकार,आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन कर सरकार जनता को दिग्भ्रमित करने का काम कर रही है।
जबकि इस कार्यक्रम में जनता का एक भी काम नही हो रहा है।
केवल पंचायत चुनाव को डिले करने के लिए जनता दरबार के बहाने जनता को दिग्भ्रमित करने का काम किया जा रहा है।

इस सरकार में संविधान की धजियां उड़ाई जा रही है। ऐसे में सरकार को बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

यदि सरकार गढ़वा जिले के सभी प्रखंड के पंचायतो में धान क्रय केंद्र नहीं खोलती है तो बाध्य होकर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सभी प्रखंड मुख्यालयों पर पुरजोर
आंदोलन करेगी।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com