चित्रकूट मानिकपुर की मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का पकौआ देवी संस्कृत विद्यालय में हुआ कार्यक्रम समापन

* चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

चित्रकूट जनपद की तहसील मानिकपुर अंतर्गत दो दिवसीय क्षेत्रीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का सकुशल समापन दिनांक हुआ। उक्त प्रतियोगिता के समापन के मुख्य अथिति रहें मानिकपुर उप जिलाधिकारी श्री प्रमेश श्रीवास्तव जी! बहुत ही सराहनीय कार्य किया उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया सुबह 9:00 से प्रतियोगिताए प्रारंभ की गई। सारी प्रतियोगिताओ को कुशलता के साथ सम्पन्न कराते हुए दोपहर 1 बजे भोजन कराकर प्रतियोगिताए सम्पन्न कराई गई। सभी प्रतियोगिताओ में बालज वर्ग में चैंपियन के रूप में अनूप कुमार भगत सिंह नगर 15 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका जूनियर में प्रथम खुशबू कक्षा – 7 भगत सिंह नागर ने 15 अंक प्राप्त किया हैं।
प्राथमिक बालिका में प्रेमा कक्षा-5 प्रा0वि0 गड़रियन पुरवा खरौध 13 अंक प्राप्त कर व्यक्तिगत चैंपियन प्राप्त रहे!
इस पूरी प्रतियोगिताओ में क्षेत्र के सभी 10 संकुलो में सहभाग किया था जिसमे ऐचवारा ने 177 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, 158 अंक प्राप्त कर सरैया द्वतीय स्थान और भौरी 66 अंक प्राप्त कर तृतीय प्राप्त किया।
इस प्रतियोगिताओ को सम्पन्न कराने में जिला व्यायाम शिक्षक, ब्लाक व्यायाम शिक्षक, सभी शारीरिक शिक्षक, अनुदेशक विशेष योगदान रहा। जिन्होने पूरी लगन निष्ठा और तत्परता के साथ अपने-अपने कार्यो का जिम्मेदारी से निर्वहन किया। इस मौके पर सभी विद्यालयों के सम्मानित अध्यापक गण और नौनिहाल बच्चे काफी अधिक संख्या में उपस्थित रहे
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

Subscribe to my channel


