Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवबाँदा
बाँदा: ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर युवक की हुई मौत।

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ
बांदा जिले के मटौंध में शौच जाते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
आपको बता दें कि भूरागढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत पहाड़िया गांव निवासी शंभू निषाद पुत्र बदरा निषाद उम्र 35 वर्ष बुधवार को सुबह करीब 4:00 बजे शौच को पैदल गया था। तभी ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर मौत हो गयी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मृतक के पिता ने बताया कि कई दिनों से बुखार आने पर कमजोरी महसूस कर रहा था।मृतक युवक टीवी की बीमारी से परेशान था।नौगांव में इलाज चल रहा था।मृतक की 8 वर्ष की एक बच्ची है।युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Subscribe to my channel



