Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

बाँदा: डॉक्टर के गलत इंजेक्शन लगाते ही मासूम की गई जान, परिजनों ने किया हंगामा।

Spread the love

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव निवासी आबिद खां पुत्र स्वर्गीय बशीर खान ने थानाध्यक्ष बिसंडा को दिए शिकायती पत्र के माध्यम से बताया कि उसके 6 वर्षीय नाती कौनैन पुत्र वाहिद की तबीयत खराब थी। जिसका इलाज कराने वह सिंहपुर गांव स्थित शांति शिरोमणि परामर्श केंद्र चिकित्सालय गया था। जहां डॉक्टर चंद्रमौली मिश्रा बीएएमएस ने देखने के बाद ब्लड जांच हेतु श्री कामदगिरि पैथोलॉजी लैब सिंहपुर भेजा था। जांच के उपरांत रिपोर्ट देखकर डॉक्टर साहब ने बच्चे को इंजेक्शन लगाया जिससे बच्चे के मुंह व नाक से झाग निकलने लगा तथा बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत से आक्रोशित परिजनों ने हॉस्पिटल में हंगामा किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सबको समझा-बुझाकर शांत करवाया। आबिद खां की ओर से बिसंडा थाना में तहरीर दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय बाँदा भेजा है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com