गढवा पतीला गांव निवासी मणिकांत सिंह बनाए गए कांडी प्रखंड के मनरेगा से संबंधित कार्यों के विधायक प्रतिनिधि

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट
कांडी:मझिआंव-विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कांडी प्रखंड क्षेत्र के पतीला गांव निवासी भाजपा के युवा कार्यकर्ता मणिकांत सिंह को मनरेगा से संबंधित कार्यों के सफल संचालन हेतू विधायक प्रतिनिधि प्रतिनियुक्त किया है।
रामचंद्र चंद्रवंशी ने रविवार को इससे संबंधित एक पत्र जारी कर कांडी बीडीओ को अवगत कराया है।
सोमवार को बीडीओ से मिलने पहुंचे मणिकांत सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे विधायक द्वारा दिए गए दायित्व का पालन करते हुए प्रखंड की जनता के साथ खड़े रहेंगे।
मनरेगा में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध यदि उन्हें मनरेगा आयुक्त तक भी जाना पड़ेगा तो वे इससे पीछे नहीं हटेंगे।
प्रखंड के लोगों को अधिक से अधिक काम मिले व मनरेगा में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना उनकी पहली प्राथमिकता है।
इस दौरान मणिकांत सिंह का साथ शिवकुमार राम,शैयद अंसारी,श्रवण सिंह,सत्यनारायण दुबे,हसीब अंसारी, रामेश्वर पासवान,नथुनी पासवान,संग्राम विश्वकर्मा, हकीम अंसारी व चुन्नू सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

Subscribe to my channel


