सुपौल मुखिया प्रत्याशी ने मतगणना में धांधली का लगाया आरोप। समाहरणालय परिसर में हंगामा

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।
एंकर:-मामला सुपौल जिला सदर समाहरणालय स्थित मतगणना में धांधली का आरोप लगाकर दीनापट्टी पंचायत के एक मुखिया प्रत्याशी के समर्थकों ने समाहरणालय पहुंचकर जमकर किया हंगामा।
पिपरा प्रखंड के दीनापट्टी पंचायत के मुखिया प्रत्याशी एवं उनके समर्थकों का आरोप है की मतगणना में गड़बड़ी की गई है।
इस बात को लेकर आक्रोशित लोगों जमकर हंगामा किया।
रोड़ेबाजी भी की।
जिसके बाद भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस हरकत में आई और जमकर लाठियां भांजी, इस दौरान पुलिस ने रबड़ बुलेट भी चलाए।
पुलिस की लाठी चार्ज में दो व्यक्ति घायल हुए हैं।
जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार पिपरा प्रखंड पंचायत दीनापट्टी के मुखिया चुनाव के बाद परिणाम को लेकर एक पक्ष के द्वारा बिरोध किया।
कि उनके पक्ष में परिणाम आने के बाद दूसरे पक्ष को विजयी घोषित किया गया।
इसी से आक्रोशित पंचायत के लोग सुबह से DM, कार्यालय पहुचकर प्रसासन के विरुद्ध नारेवाजी कर इट पत्थर चलाने लगे।
मामले को कंट्रोल करने में जुटे प्रसासन ने खदेड़ना शुरू कर दिया। फिलहाल समाहरणालय और उसके आसपास बड़ी संख्यां में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
वहीं SP-मनोज कुमार, ने बताया की समाहरणालय गेट पर हंगामा करना, पदाधिकारी के जा रहे वाहन को रोकना, रोड़ेबाजी करना, ये कानून के विरूद्ध है।
इस पर जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
अब देखना लाजमी होगा की विरोध कर रहे लोगों कब तक न्याय मिल पाती है।
बाईट:-मनोज कुमार, SP, सुपौल।

Subscribe to my channel


