चित्रकूट चित्रकूट जनपद की दो दर्जन गांवों को जोड़ने वाली चिल्लीमल पंप कैनाल सड़क का हाल
चित्रकूट जनपद की दो दर्जन गांवों को जोड़ने वाली चिल्लीमल पंप कैनाल सड़क का हाल

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़
चित्रकूट जनपद की दो दर्जन गांवों को जोड़ने वाली चिल्लीमल पंप कैनाल सड़क का हाल,,,
चित्रकूट जनपद के तहसील राजापुर अंतर्गत चिल्लीमल सड़क जो 15 नवंबर के पहले उत्तर प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कथनानुशार गड्ढा मुक्त हो जाएगी, बन जाएगी।
हालाकि योगी जी द्धारा ऐसा ऐलान कई बार किया जा चुका है मगर इस सड़क की ओर चित्रकूट जनपद के पीडब्ल्यूडी विभाग का ध्यान ना कभी गया है और ना कभी जायेगा । योगी जी के आदेशों के बाद ग्रामीणों में सड़क बनने की आस का एक तारा तो टिमटिमाता है मगर तय समय के बाद वो भी टूट जाता है।
आज हमारी टीम जब इस सड़क की खबर चलाने पहुंचीं तो आवागमन करने वाले यात्रियों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
गुस्साए ग्रामीणों, राहगीरों ने सड़कों को लेकर योगी जी के आदेशों को अखबारी आदेश बताते हुए पोल खोल दी।
शासन प्रशासन और सड़क बनाने वाले ठेकेदार की मनमानी के चलते एक वर्ष पूर्व बनी सड़क की क्या हालत है,,देखिए क्या कुछ कहा ग्रामीणों ने…. इस मौके पर युवा समाजसेवी आम जनमानस के दुख दर्द को समझने वाले मिलनसार घनश्याम दुबेदी.. कमलेश तिवारी विनय मिश्रा बुद्धिमान सिंह नागमणि विश्वकर्मा दिनेश मिश्रा कृष्णकांत यादव नत्थू यादव मनोज कुमार विनय कुमार देव शरण शिवसेवक दुर्गा प्रसाद मनोज वर्मा कुलदीप राम मूरत ननबुद नीरज यादव रवि यादव सहित कई गांव के ग्रामीण युवा उपस्थित रहे
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

Subscribe to my channel



