Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवधर्म-ज्योतिष-आध्यात्म

फिरोजाबाद गौ-पूजन से सौभाग्यवृद्धि

Spread the love

🌷 *गौ-पूजन से सौभाग्यवृद्धि* 🌷

पंडित श्याम शर्मा मंडल प्रभारी

🚩🚩 *गोपाष्टमी* 🚩🚩

*कार्तिक शुक्ल अष्टमी को ‘गोपाष्टमी’ कहते हैं | यह गौ-पूजन का विशेष पर्व है | इस दिन प्रात:काल गायों को स्नान कराके गंध-पुष्पादि से उनका पूजन किया जाता है | इस दिन गायों को गोग्रास देकर उनकी परिक्रमा करें और थोड़ी देर तक उनकी सेवा करें तो सब प्रकार की अभीष्ट सिद्धि होती है | सायंकाल जब गायें चरकर वापस आयें, उस समय भी उनका आतिथ्य, अभिवादन और पंचोपचार-पूजन करके उन्हें हरी घास, भोजन आदि खिलाएं और उनकी चरणरज ललाट पर लगायें | इससे सौभाग्य की वृद्धी होती है |*

🌷 *गोपाष्टमी विशेष* 🌷

*गौ माता धरती की सबसे बड़ी वैद्यराज*
*भारतीय संस्कृति में गौमाता की सेवा सबसे उत्तम सेवा मानी गयी है,भगवान श्री कृष्ण गौ सेवा को सर्व प्रिय मानते हैं ..*
*शुद्ध भारतीय नस्ल की गाय की रीढ़ में सूर्यकेतु नाम की एक विशेष नाड़ी होती है जब इस नाड़ी पर सूर्य की किरणे पड़ती हैं तो स्वर्ण के सूक्ष्म कणों का निर्माण करती हैं , इसीलिए गाय के दूध, मक्खन और घी में पीलापन रहता है , यही पीलापन अमृत कहलाता है और मानव शरीर में उपस्थित विष को बेअसर करता है l*
*गाय को सहलाने वाले के कई असाध्य रोग मिट जाते हैं क्योंकि गाय के रोमकूपों से सतत एक विशेष ऊर्जा निकलती है ..*
*गाय की पूछ के झाडने से बच्चों का ऊपरी हवा एवं नज़र से बचाव होता है ..*
*गौमूत्र एवं गोझारण के फायदे तो अनंत हैं , इसके सेवन से केंसर व् मधुमय के कीटाणु नष्ट होते हैं ..*
*गाय के गोबर से लीपा पोता हुआ घर जहाँ सात्विक होता है वहीँ इससे बनी गौ-चन्दन जलाने से वातावरण पवित्र होता है इसीलिए गाय को पृथ्वी पर सबसे बड़ा वैद्यराज माना गया है ,सत्पुरुषो का कहना है की गाय की सेवा करने से गाय का नहीं बल्कि सेवा करने वालो का भला होता है ..*
*प्राणी मात्र की रक्षक,धरा पालक*
*गौमाता की जय !*

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com