फिरोजाबाद : *भाजपा मटसेना मंडल की बैठक हुई संपन्ना*

*भाजपा मटसेना मंडल की बैठक हुई संपन्ना*

*विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कसी कमर* *जीनू चक*
*फिरोजाबाद* आज भारतीय जनता पार्टी मटसेना मंडल की बैठक जिला कार्यालय कनेटा पर मुकेश राजपूत की अध्यक्षता में हुई जिसका संचालन राकेश कुमार गौतम ने किया फिरोजाबाद ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी नारायण यादव ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की 4 साल की उपलब्धियां जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें और 2022 के मिशन विधानसभा में पूरी तरह जुड़ जाओ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राम कैलाश यादव ने कहा की सन 2014 में भाजपा की 282 सीटें जीती और केंद्र में सरकार बनाई 2019 में भाजपा की शानदार जीत हुई और 303 सीट कर पुनः केंद्र में सरकार बनाई
मीडिया प्रभारी जीनू चक ने कहा कि भाजपा की उपलब्धियां जन जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है वह अपने कार्यकर्ता एवं सहभागिता के साथ घर घर जाकर भाजपा की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराएंगे जिस तरीके से हमारी सरकार वर्तमान में कार्य कर रही है जनधन खाता योजना उज्जवला योजना आवास योजना गरीब कल्याण योजना आदि योजनाओं का लाभ दे रही है हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास भी है की सन 2022 में हमारी फिर से भाजपा का परचम केंद्र में लहराएगा युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी आकाश गर्ग ने कहा 2022 में हमारी सरकार 350 सीट करेगी इस मौके पर डॉ लक्ष्मी नारायण यादव, डॉ राम कैलाश यादव, राकेश संखवार, मंगल सिंह राठौर, जीनू चक, सुधा कांत कुलश्रेष्ठ, प्रदीप चक, अंकुश दुबे, आकाश गर्ग, वीरेंद्र गुर्जर, मुकेश राजपूत, नरेंद्र शर्मा, रूपेंद्र वर्मा, आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे
*आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद से पंडित श्याम शर्मा की रिपोर्ट*
Subscribe to my channel


