Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवबाँदा

बाँदा बिसंडा सहकारी समिति में अन्ना मवेशी खा रहे किसानों का धान लापरवाही आई सामने

Spread the love

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

अतर्रा बिसंडा सहकारी समिति में केंद्र प्रभारियों व कर्मचारियों की घोर लापरवाही के चलते प्रिय सर के नीचे बिना कोई सुरक्षा के रखे हुए धान के बोरों को वहां घूम रहे अन्ना मवेशियों के द्वारा अपनी भूख मिटाने का साधन बनाए हुए हैं l
सोमवार को बिसंडा सहकारी समिति पर किसानों के खरीदे गए धान को केंद्र प्रभारियों वाह मंडी के कर्मचारियों के द्वारा बिना कोई चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था के ही 3 सिर के नीचे रख देने से वहां घूम रहे अन्ना मवेशियों के द्वारा अपनी भूख मिटाने के लिए धान को खाते रहे l धान बेचने के लिए मंडी पर पड़े हुए किसान ब्रिज जीवन रामाश्रय पप्पू राजा भैया बबूल सहित आदि किसानों ने बताया मंडी कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ता है पिछले 15 से 20 दिनों से धान बेचने के लिए मंडी में किराए की ट्रैक्टर ट्राली लेकर खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर है किसानों का धान खरीदने की बजाय बिचौलियों व प्रभावशाली ओं का धान खरीद कर केंद्र प्रभारी धान का लक्ष्य पूरा करने में जुटे हुए हैं कर्मचारियों के द्वारा खरीदे गए धान की सुरक्षा से नदारद होने पर अन्ना मवेशी खुलेआम धान को बिखरा कर बर्बाद कर रहे हैं उधर उप जिलाधिकारी विजय प्रकाश तिवारी ने कहा सहकारी समिति का निरीक्षण कर दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com