चित्रकूट ग्राम पंचायत बरद्वारा प्राइमरी पाठशाला पर शिक्षक करते मनमानी

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़
ग्राम पंचायत बरद्वारा प्राइमरी पाठशाला पर शिक्षक करते मनमानी
चित्रकूट जनपद की तहसील राजापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बरद्वारा पर शिक्षकों की तानाशाही करते हैं अपनी मनमानी जब मर्जी हो तभी पहुंचते हैं विद्यालय गांव के बच्चे विद्यालय पर पहुंचकर इधर-उधर घूमते रहते हैं यह हाल गांव के सभी विद्यालयों का है एबीएसए पहाड़ी बीएसए चित्रकूट को कई बार फोन के माध्यम से सूचना दी गई लेकिन आज तक विभागीय अधिकारियों के द्वारा बच्चों के भविष्य को लेकर कोई सही निर्णय नहीं लिया गया गांव पर सभी विद्यालयों पर यही हाल है अध्यापक कभी भी समय से विद्यालय नहीं पहुंचते हैं आज गांव के ग्रामीण किशोर श्रीवास के द्वारा जब अपने बच्चे को छोड़ने गए विद्यालय की स्थिति को देखकर उन्होंने तुरंत एक वीडियो बनाया और गांव के लोगों के पास भेजा गांव के ग्रामीणों के द्वारा विभागीय अधिकारियों को सूचना दिया गया फोन के माध्यम से कोई भी कार्यवाही नहीं की गई ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से मांग किया है ऐसे लापरवाह अध्यापकों पर तुरंत कार्रवाई की जाए
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

Subscribe to my channel


