Breakingएक्सक्लूसिवबिहार
सुपौल बिहार शिव भक्तों द्वारा अखंड रामधुनी पैदल रथ यात्रा निकाली गई
शिव भक्तों द्वारा अखंड रामधुनी पैदल रथ यात्रा निकाली गई

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।
एंकर:-मामला सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत बाजार के मेलग्राउंड स्थित अजगैबी काली मंदिर से शिव भक्तों द्वारा अखंड रामधुनी पैदल रथ यात्रा निकलने की है।
हर वर्ष की भांति शिव भक्तों द्वारा इस वर्ष भी बाबा भोलेनाथ को मनाने के लिए भक्तजन अखंड रामधुनी पैदल रथ यात्रा निकाली है जो पैदल हीं बाबा बैजनाथ धाम होते हुए बाबा बासुकीनाथ धाम जाएगी।
इस पैदल रथ यात्रा में सैंकड़ों शिव भक्तजन लोग शामिल हुए।
शिव रथ यात्रा निकलने से पूर्व पंडित जी के द्वारा विधि पूर्वक पूजा अर्चना कर धूप अगरबत्ती दिखाई गई।
कुछ भक्तजन भक्तिमय माहौल में विभोर होकर खूब थिरकते नजर आए।

Subscribe to my channel


